Categories: मनोरंजन

Aashiqui 3 : कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, दिखेगी ये एक्ट्रेस

इंडिया न्यूज,(Karthik Aryan Movie Aashiqui 3 Actress): बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म शहजादा को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई है। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। इसी बीच कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कौन सी एक्ट्रेस नजर आएगी। इसके साथ ही मेकर्स ‘आशिकी 3’ के लिए दूसरी एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं।

‘आशिकी 3’ के सारा अली खान के नाम पर चर्चा

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी 3’ के मेकर्स लीड एक्ट्रेस के लिए सारा अली खान को कास्ट करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। अगर सारा अली खान फिल्म ‘आशिकी 3’ में नजर आती हैं तो ये दूसरा मौका होगा जब वह कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगी। इससे पहले दोनों ने साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म लव आजकल में काम किया था। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी 3’ के मेकर्स एक और एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। बताते चलें कि इस फिल्म के पहले रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन सहित कई एक्ट्रेस के नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

‘आशिकी 3’ का 2022 में हुआ अनाउंसमेंट

गौरतलब है कि ‘आशिकी’ साल 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल थे। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। आशिकी 2 साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने अभिनय किया था। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी 3’ की घोषणा पिछले साल 2022 में की गई थी। अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को टी-सीरीज प्रोड्यूस करने जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Alia Siddiqui filed a rape complaint : नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ आलिया सिद्दीकी ने दर्ज कराई रेप की शिकायत

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Congress Leader Pawan Khera : हमने चुनाव आयोग पर इन 20 सीटों को लेकर भेजी शिकायत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Congress Leader Pawan Khera : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने…

7 mins ago

Mohan Lal Badoli PC : शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर आज होगी अहम बैठक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मोहनलाल बडोली ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस 17 अक्टूबर को पंचकूला में…

23 mins ago

Dussehra Festival 2024 : कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dussehra Festival 2024 : हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह…

42 mins ago

Dengue-Malaria Cases : प्रदेश में फिर बढ़े डेंगू-मलेरिया के केस, रहना होगा सतर्क, इन बातों का करें पालन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dengue-Malaria : प्रदेश में जैसे-जैसे आगे सर्दी का आगमन होता…

2 hours ago

Shambhu Border को सील हुए हो गए इतने माह, लेकिन स्थिति अभी भी …

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shambhu border : हरियाणा-पंजाब सीमा के शंभू बॉर्डर सील हुए…

2 hours ago