Categories: मनोरंजन

Song Naiyo Lagda Release: ‘किसी का भाई किसी की जान’ का गाना ‘नय्यो लगदा’ रिलीज, पूजा हेगड़े के साथ सलमान खान की रोमांटिक केमिस्ट्री

इंडिया न्यूज, (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Song Naiyo Lagda Released): सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का धमाकेदार टीजर पहले से ही चर्चा में बना हुआ है, वहीं अब फिल्म का पहला गाना ‘नय्यो लगदा’ रिलीज हो गया है। इस गाने में पूजा हेगड़े के साथ भाई जान की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फिल्म में एक्शन के साथ सलमान खान का रोमांटिक अंदाज सबका ध्यान खींचने वाला है।

सलमान खान की फिल्म का गाना रिलीज

‘नय्यो लगदा’ गाने का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है, वहीं गाने में कमाल खान और पलक मुच्छल ने अपनी आवाज दी है। फिल्मी पर्दे पर पहली बार पूजा हेगड़ा और सलमान खान की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस जोड़ी को फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए हर कोई काफी उत्साहित हैं, वहीं इस गाने में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री गजब ढा रही है। लंबे समय बाद सलमान खान फिल्मी पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। साल 2021 में वो फिल्म ‘अंतिम’ में नजर आए थे। हालांकि इस बीच उन्होंने ‘पठान’ के अलावा तमाम फिल्मों में केमियो रोल प्ले किया लेकिन बतौर लीड एक्टर वो फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में लंबे समय बाद नजर आने वाले हैं।

पूजा हेगड़े संग सलमान खान की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

सलमान खान की वापसी को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ‘किसी का भाई किसी की जान’ पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर चुका है। फिल्म में साउथ के तमाम बॉलीवुड सितारे नजर आने वाले हैं।

सलमान खान इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं, वहीं फरहाद सामजी ‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं फिल्म में हनी सिंह और ‘आरआरआर’ फेम राम चरण का केमियो रोल भी देखने को मिलेगा। ये फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें : Valentine’s Day 2023 : वैलेंटाइन डे के खास मौके पर ये रोमांटिक मैसेज भेजकर अपने पार्टनर को प्यार का एहसास कराएं

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

CM Nayab Saini का ऐलान 25 हजार नौकरियों के परिणाम जल्द होंगे घोषित, ज्वाइनिंग लेटर भी होंगे जारी

पिछले 10 वर्षो में बिना पर्ची व खर्ची की सरकार को चलाया  विजयदशमी के महापर्व…

9 hours ago

Haryana Ko Jano : प्रदेश के 1000 स्कूलों में होगी ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता

नवम्बर माह के पहले सप्ताह में संपन्न होगी स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों…

10 hours ago

Sharadiya Navratri Ashtami : श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन करा व्रत समाप्त किए

भोजन कराने को कन्याओं को गली-गली ढूंढते नजर आए श्रद्धालु मंदिरों में कन्याओं को सामूहिक…

10 hours ago

Jind Crime News : मां-बेटी संदिग्ध हालात में गायब, मामला दर्ज

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Crime News : आदर्श कॉलोनी सफीदों से मां बेटी…

10 hours ago

Mohan Lal Badoli का कांग्रेस पर तंज : हारने के बाद हार को स्वीकार ना करना कांग्रेस की पुरानी परम्परा

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 51 विधायकों के साथ भाजपा तीसरी बार सरकार बना…

11 hours ago