इंडिया न्यूज,(‘Kudiye Ni Teri’ Teaser Out From Selfie): अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सेल्फी’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म ‘मैं खिलाड़ी’ का पहला गाना रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। और अब इसके अगले गाने ‘कुड़िए नी तेरी’ का टीजर आउट हो गया है। क्लिप में मृणाल ठाकुर के साथ अक्षय कुमार की केमिस्ट्री देख रही है।
अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर आने वाली फिल्म ‘सेल्फी’ के गाने ‘कुड़िए नी तेरी’ का टीजर जारी किया है। इस क्लिप में अक्षय कुमार का स्वैग भरा अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं पीच कलर के लहंगे में मृणाल ठाकुर बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। अक्षय कभी मशीन गन चलाते तो कभी मृणाल ठाकुर के करीब आकर रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
अक्षय कुमार ने गाने के टीजर को जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है,’इसने मेरी वाइब को हिला दिया…और अब यह आपके रास्ते में आ रहा है। #KudiyeeNiTeri के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं? गाना 9 फरवरी को रिलीज हो रहा है।’ गाने में अक्षय कुमार और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। वीडियो पर फैंस ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘सेल्फी’ 24 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें : Bhumi Pednekar Visit Ujjain : भूमि पेडनेकर महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने उज्जैन नगरी पहुंची
नवम्बर माह के पहले सप्ताह में संपन्न होगी स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों…
भोजन कराने को कन्याओं को गली-गली ढूंढते नजर आए श्रद्धालु मंदिरों में कन्याओं को सामूहिक…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Crime News : आदर्श कॉलोनी सफीदों से मां बेटी…
नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 51 विधायकों के साथ भाजपा तीसरी बार सरकार बना…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Newly Elected MLAs : हरियाणा की नई भाजपा सरकार के 15…
हल्के में विकास को लेकर ओर गति प्रदान करने के लिए तैयार: कृष्ण लाल पंवार…