होम / Laal Singh Chaddha Box Office Collection: फिल्म लाल सिंह चड्ढा का 50 करोड़ जुटाना भी हुआ मुश्किल, शोज हुए कैंसिल

Laal Singh Chaddha Box Office Collection: फिल्म लाल सिंह चड्ढा का 50 करोड़ जुटाना भी हुआ मुश्किल, शोज हुए कैंसिल

• LAST UPDATED : August 17, 2022

इंडिया न्यूज, Laal Singh Chaddha Box Office Collection:  हाल ही में रिलीज़ हुई आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बेहद निराशाजनक खबर सामने आयी है। छुट्टियां खत्म होने के बाद मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आयी। रिपोर्ट्स के अनुसार कई जगहों पर शोज कैंसिल भी करने पड़े।

लाल सिंह चड्ढा का ये हाल देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर जल्द खत्म हो सकता है। आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा कलेक्शंस के मामले में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से भी खराब रही।

मंगलवार को 2 करोड़ से भी कम नेट कलेक्शन

Laal Singh Chaddha Box Office Day 1 Collection Aamir Film Earning 12 Crore  Know The 2022 Top 10 Movies - Laal Singh Chaddha: खराब ओपनिंग ने बिगाड़ा 'लाल  सिंह चड्ढा' का खेल,

कई सुपरहिट फिल्में देने की वजह से आमिर को बिजनेस का ट्रेंड सेटर माना जाता है। 100, 200, 300 करोड़ क्लब की शुरुआत का श्रेय भी आमिर को दिया जाता है। फिल्म लाल सिंह चड्ढा का इस तरह बुरा हाल, ट्रेड को भी हैरान कर रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, लाल सिंह चड्ढा के कलेक्शंस के मामले में मंगलवार को लगभग 85 फीसदी की गिरावट आयी। 70 फीसदी से ज्यादा शोज कैंसिल हुए। रिपोर्ट की मानें तो मंगलवार को फिल्म ने 2 करोड़ से भी कम नेट कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें : ‘लाल सिंह चड्ढा’ का बहिष्कार के चलते शाहरुख के फैंस ने पठान को किया ट्विटर पर ट्रेंड

पहले हफ्ते की कमाई लगभग 50 करोड़

Shah Rukh Khan ने ली पूर्व मुंबई कमिश्नर की चुटकी, बोले- एक शख्स के आगे ये  भी सिर झुकाए रहते हैं

सोमवार को फिल्म का नेट कलेक्शन 45.83 करोड़ रहा। मंगलवार का कलेक्शंस जोड़कर छह दिनों का नेट कलेक्शन लगभग 47-48 करोड़ होगा। फिल्म से अब बहुत उम्मीदें नहीं रही हैं। लाल सिंह चड्ढा की पहले हफ्ते में कमाई लगभग 50 करोड़ तक होने की सम्भावना है।

ओपनिंग वीकेंड में 37.96 करोड़ की कमाई

Laal Singh Chaddha box office collection Day 2: Boycott trend affects Aamir  Khan's film - Movies News

11 अगस्त को रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ने 11.50 करोड़ की ओपनिंग ली। लम्बी छुट्टियां होने के कारण फिल्म का शानदार कलेक्शन करने का भरपूर मौका था, मगर छुट्टियों के बावजूद लाल सिंह चड्ढा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और ओपनिंग वीकेंड में 37.96 करोड़ ही कमा सकी। वहीं, 15 अगस्त को भी फिल्म का कलेक्शंस खराब रहा। छुट्टी होने की वजह से फिल्म को 7.87 करोड़ ही मिल सके।

यह भी पढ़ें : Harry Potter Author Received Threat: हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग को मिली धमकी

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox