होम / Mouni Roy Looked Very Beautiful After Marriage मौनी रॉय शादी के बाद दिखी बहुत खूबसूरत लुक में

Mouni Roy Looked Very Beautiful After Marriage मौनी रॉय शादी के बाद दिखी बहुत खूबसूरत लुक में

• LAST UPDATED : March 20, 2022

इंडिया न्यूज

Mouni Roy Looked Very Beautiful After Marriage : मौनी रॉय शादी के बाद दिखी बहुत खूबसूरत लुक में

मौनी रॉय अपनी शादी के बाद एक बार फिर से अपने खूबसूरत लुक में वापस नजर आयी हैं। इन दिनों वह श्रीलंका के मोरक्को में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं।
टीवी की नागिन और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी शादी के बाद एक बार फिर से अपने ग्लैमरस लूक में वापिस आ चुकी हैं। इन दिनों वह होली की छुट्टियां सेलीब्रेट करने श्रीलंका के मोरक्को गई हुई हैं। यहां से मौनी लगातार अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें इतनी खूबसूरत हैं कि फैंस उन्हें बार-बार देखे जा रहे हैं।

Mouni Roy Looked Very Beautiful After Marriage

मौनी रॉय ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे उनके फैंस वीकेंड सरप्राइज बता रहे हैं। इस तस्वीर में मौनी नॉटेड बिकिनी के साथ एक बड़ी सी हैट लगाए पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में मौनी का कर्वी फिगर हर किसी का ध्यान खींच रहा है। लोग कमेंट में कह रहे हैं कि मौनी शादी के बाद और भी हसीन हो गई हैं।

मौनी रॉय ने इसके पहने होली के दिन भी कई तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह क्रीम कलर की नेट वाली शॉर्ट में बेहद प्यारी दिख रही हैं।
इसके अलावा मौनी ने एक तस्वीर अपनी होटल के रूम से, एक तस्वीर पिज्जा की, एक तस्वीर ड्रिंक की और बाकी अपने फ्रेंड्स के संग मस्ती करते हुए शेयर की हैं। आपको बता दें कि 27 जनवरी को मौनी रॉय ने सूरज नौम्बियार के साथ शादी की है। वो एक एन्वेस्टमेंट बैंकर हैं।

Mouni Roy Looked Very Beautiful After Marriage

सूरज मूल रूप से भारत के ही रहने वाले हैं। मौनी और सूरज की मुलाकात कुछ वक्त पहले हुई थी, जिसके बाद इनके बीच डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ। लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन्होंने शादी का फैसला किया।

मौनी रॉय का करियर
अदाकारा मौनी रॉय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत टीवी से की। टीवी में कई सफल किरदार निभाने के बाद अदाकारा मौनी रॉय बॉलीवुड में भी अपने पैर जमा रही हैं।

Mouni Roy Looked Very Beautiful After Marriage

उन्हें दर्शकों ने अक्षय कुमार की गोल्ड में देखा था, जिसमें उन्होंने खिलाड़ी कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था। जल्द ही मौनी रॉय रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी। अयान मुखर्जी की ब्रङ्मास्त्र में मौनी रॉय खलनायिका की भूमिका निभाती नजर आएगी।

Mouni Roy Looked Very Beautiful After Marriage

Also Read: Shahnaz Gill’s Latest Photoshoot Pictures Viral शहनाज गिल के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें वायरल

Also Read: KGF Chapter 2 Song Release Date केजीएफ चैप्टर 2 के सांग की रिलीज़ डेट

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में निकाले जा रहे फ्लैग मार्च, जनता को किया जा रहा जागरूक
MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता
Haryana Assembly Election: 3 जिला पार्षदों ने थामा विनेश फोगाट के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन, जुलाना सीट पर पड़ेगा प्रभाव
Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी
Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान
Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?
MP Naveen Jindal: ‘हिंसा निंदनीय है…’, MP नवीन जिंदल की कबड्डी प्लेयर पर हमले के मामले में बड़ी प्रतिक्रिया
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox