होम / Nysa Devgan enjoying New Year Party: काजोल की बेटी न्यासा देवगन दुबई में एंजॉय कर रही न्यू ईयर पार्टी, वायरल हुई फोटो

Nysa Devgan enjoying New Year Party: काजोल की बेटी न्यासा देवगन दुबई में एंजॉय कर रही न्यू ईयर पार्टी, वायरल हुई फोटो

• LAST UPDATED : December 31, 2022

इंडिया न्यूज,(Nysa Devgan enjoying New Year party in Dubai): अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन इन दिनों दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रही हैं। हाल ही में न्यासा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में वह अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी में डांस करती नजर आ रही हैं। पार्टी में उनके साथ उनके दोस्त ओरहान अवतरमणि और तानिया श्रॉफ भी नजर आए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ न्यासा का वीडियो

 

दरअसल न्यासा का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है। वीडियो में न्यासा स्लिट और प्रिंटेड वर्साचे टॉप के साथ ब्लैक स्कर्ट पहने अपनी दोस्त तानिया के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं तानिया भी डांस के साथ अपनी ड्रिंक का लुत्फ उठाती नजर आईं। वीडियो महज पांच सेकंड का है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि तानिया लंबे समय से ‘तड़प’ एक्टर अहान को डेट कर रही हैं।

ओरहान ने शेयर की थी तस्वीरें

वहीं इससे पहले ओरहान अवतरमणि ने इस वेकेशन की कुछ और तस्वीरें भी शेयर की थी। इन तस्वीरों में उनके साथ अहान शेट्टी और उद्यमी वेदांत महाजन भी दिखाई दिए थे। इसके अलावा ओरहान ने फ्लाइट की भी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें न्यासा पासपोर्ट और ड्रिंक के साथ पोज दे रही थी।

स्विट्जरलैंड में पढ़ाई कर रही हैं न्यासा

बता दें कि 19 साल की न्यासा ने हाल ही में सिंगापुर के ग्लिओन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन से स्कूली पढ़ाई पूरी की है और आगे की पढ़ाई स्विट्जरलैंड में कर रही हैं। वहीं न्यासा के पिता अजय देवगन की माने तो उन्होंने अभी तक इस बात का जिक्र नहीं किया है कि वह फिल्मों में काम करना चाहती हैं। बता दें कि न्यासा सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। जहां आए दिन उनके वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं।

यह भी पढ़ें : Alia Bhatt Latest Pic: आलिया भट्ट ने शेयर किया अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई का लुक

यह भी पढ़ें : Siddharth Malhotra and Kiara Advani Wedding Date: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस दिन लेंगे सात फेरे!

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox