HTML tutorial
होम / Parineeti Chopra spotted at airport : अफेयर की खबरों के बीच राघव चड्ढा संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा

Parineeti Chopra spotted at airport : अफेयर की खबरों के बीच राघव चड्ढा संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा

• LAST UPDATED : April 3, 2023

इंडिया न्यूज़,(Parineeti Chopra spotted at the airport with Raghav Chadha): बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ अफेयर की खबरें सामने आई थीं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इन दोनों को लेकर चर्चा शुरू हो गई। अफेयर की खबरों के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लेकर कई अपडेट्स सामने आईं। इसी बीच राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर साथ नजर आए हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का एक नया वीडियो सामने आया है।

एयरपोर्ट पर साथ दिखे राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा

https://www.instagram.com/reel/CqhVMyxD6X8/?utm_source=ig_web_copy_link

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के अफेयर के बाद अब शादी की भी खबरें आने लगी हैं। हाल ही में एक नेता ने ट्वीट कर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को बधाई दी। इसके बाद अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा साथ में एयरपोर्ट से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पहले भी साथ में स्पॉट हुए है।

फैंस ने दिए ये रिएक्शन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का ये नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो में एक लड़की परिणीति चोपड़ा के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करती हुई नजर आई। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने फैन को साइड कर दिया। जिसे देखने के बाद लोगो काफी गुस्सा हो गए।

यह भी पढ़ें : Song Yentamma Teaser Out: किसी का भाई किसी की जान का नया गाना ‘येंतम्मा’ का टीज़र आउट

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT
we women want

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox