मनोरंजन

Parineeti-Raghav Wedding Live Updates : अंबाला से परिणीति का परिवार पहुंचा उदयपुर

India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti-Raghav Wedding, नई दिल्ली : अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी होने जा रही है। वहीं शादी को लेकर परिणीति का परिवार भी अंबाला छावनी से उदयपुर पहुंच गया है। परिणीति के पिता पवन चोपड़ा, मां रीना चोपड़ा व उनके भाई वहां पर गए हैं।

कल से शादी की रस्में होंगी शुरू

बता दें कि 23 सितंबर से विवाह की रस्मों की शुरुआत हो जाएगी। दोपहर बाद उक्त पैलेस में मेहमानों के लिए लंच की व्यवस्था रहेगी। शाम को संगीत सेरेमनी होगी, जिसकी थीम 90s बेस्ड होगी। वहीं अगले दिन यानी 24 सितंबर को राघव चड्ढा बारात लेकर पहुंचेंगे। वरमाला का समय दोपहर 3.30 बजे रखा गया है। इसके आधे घंटे बाद ही 4 बजे दोनों अपने परिवारों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। शाम 6:30 बजे का समय विदाई का रखा गया है। वहीं इसी दिन रात को 8.30 बजे रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया है, जहां मेहमानों के लिए गाला डिनर की व्यवस्था रहेगी।

13 मई को हुई थी सगाई

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

ज्ञात रहे कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने इसी वर्ष 13 मई को सगाई की थी। इनकी सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी, जिसे फूलों और लाइटों के साथ सजाया गया था। सगाई के मौके पर जिस तरह परिणीति के बांद्रा स्थित घर को सजाया गया है, उसी तरह राघव के दिल्ली स्थित घर को भी रोशनी और फूलों से सजाया गया था। प्रियंका चोपड़ा से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, शिवनेता नेता आदित्य ठाकरे तक उनकी सगाई में पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें : Kangana Ranaut on Jawan Movie : कंगना रनौत ने की शाहरुख की तारीफ, कहा ‘आपकी लगन, मेहनत और विनम्रता को नमन’

यह भी पढ़ें : Sukhee Movie Release Date : शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘सुखी’ 22 सितंबर को होगी प्रदर्शित

यह भी पढ़ें : Sanjay Dutt First Punjabi Film : संजय दत्त करने जा रहे गिप्पी ग्रेवाल के साथ अपनी पहली पंजाबी फिल्म

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago