Categories: मनोरंजन

Pinky Beauty Parlour Trailer Out: समाज में होने वाले रंग भेदभाव पर बनी फिल्म ‘पिंकी ब्यूटी पार्लर’ का ट्रेलर रिलीज

इंडिया न्यूज़,(Pinky Beauty Parlour Trailer Out): डायरेक्टर अक्षय सिंह की फिल्म ‘पिंकी ब्यूटी पार्लर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म समाज में फैले रंगभेद पर आधारित है। जिसमें सुलगना पाणिग्रही, खुशबू गुप्ता और अक्षय सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर देखकर दर्शक फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं और इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रंगभेदभाव के मुद्दे पर बनी है फिल्म

बात करें फिल्म की कहानी की तो इसमें समाज में किए जाने वाले रंगभेद पर बनाया गया है। ये दो बहने पिंकी और बुलबुल की कहानी है। जो बनारस में एक ब्यूटी पार्लर चलाती हैं. वहीं फिल्म में असली रोमांच तब शुरू होता है जब इसमें एक मर्डर हो जाता है। जिसके बाद पुलिस केस की जांच करती हैं। जिसमें पार्लर से जुड़े कई राज सामने आते हैं। फिल्म में गंभीर मुद्दे को बहुत ही लाइट वे में दिखाने की कोशिश की गई है। जिससे लोगों को मैसेज भी मिलता है और उनका मनोरंजन भी हो जाएगा। ट्रेलर को रिलीज करते हुए लिखा गया, ‘कृपया अभी ट्रेलर का आनंद ले और विनम्र अनुरोध है कि इसे आप अपने इंस्टाग्राम, एफबी, ट्विटर पर पोस्ट भी करे। 14 अप्रैल को परिवार के साथ फिल्म आनंद लें। ’

अक्षय सिंह ने किया फिल्म का निर्देशन

बता दें कि इस फिल्म में कोई ज्यादा लोकप्रिय सितारे नहीं हैं। फिर भी ट्रेलर दर्शकों का दिल जीत रहा है। समाज में फैले भेदभाव के मुद्दे पर बनी इस फिल्म का निर्देशन अक्षय सिंह ने किया है, जो फिल्म में निर्देशन के साथ-साथ अभिनय भी करते नजर आएंगे। इससे पहले भी वह कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। अक्षय सिंह की ये फिल्म 14 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें : Parineeti Chopra spotted at airport : अफेयर की खबरों के बीच राघव चड्ढा संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Crop Residue Management : हरियाणा में पराली जलाने के केसों में हो रही है बढ़ोतरी, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

किसानों के साथ-साथ अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी India News Haryana (इंडिया न्यूज), Crop Residue Management…

5 hours ago

Nuh Accident News : एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दशहरा का मेला देख कर लौट रहे थे

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nuh Accident News : जिला के पुन्हाना से दशहरे का…

6 hours ago

Himachal News : शिमला में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार दो की मौत, एक घायल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Himachal News : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर चक्कर…

6 hours ago