होम / Ponniyin Selvan 2 Trailer : ऐश्वर्या राय-चियान विक्रम की फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ के ट्रेलर रिलीज की डेट आई सामने, इंतजार हुआ खत्म

Ponniyin Selvan 2 Trailer : ऐश्वर्या राय-चियान विक्रम की फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ के ट्रेलर रिलीज की डेट आई सामने, इंतजार हुआ खत्म

• LAST UPDATED : March 25, 2023

इंडिया न्यूज,(Ponniyin Selvan 2 Trailer Release Date announced): साउथ की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा रहता है और फैंस इनका बेसब्री से इंतजार करते हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन’ साल 2022 में 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और जबरदस्त कमाई की. अब फिल्म का दूसरा पार्ट ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म ‘पोन्नियां सेलवन 2’ के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा।

‘पोन्नियन सेल्वन 2’ का ट्रेलर 29 मार्च को होगा रिलीज

लाइका प्रोडक्शन ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म ‘पोन्नियां सेल्वन 2’ का पोस्टर शेयर किया है। इसमें लीड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन और चियान विक्रम नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर बताया गया है कि फिल्म का ट्रेलर 29 मार्च यानी बुधवार को रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि फिल्म ‘पोन्नियां सेल्वन’ लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम से आए उपन्यास पर आधारित है। बता दें कि फिल्म ‘पोन्नियां सेल्वन 2’ के ट्रेलर से पहले मेकर्स ने लीड एक्टर चियान विक्रम का लुक शेयर किया है। इसके बाद फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कॉस्ट्यूम डिजाइनर चियान विक्रम के लुक को क्रिएट करते नजर आ रहे हैं। आर्मी सूट से लेकर जूलरी और हेयर स्टाइल तक हर चीज पर काम नजर आ रहा है।

‘पोन्नियन सेल्वन 2’ में नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ में चियान विक्रम, कार्थी, जयम रवि, त्रिशा कृष्णन और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे स्टार्स हैं। डायरेक्टर मणिरत्नम की इस फिल्म से पहले पार्ट जैसी कमाई की उम्मीद है। फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन’ ने भारत में 250 करोड़ रुपये तो वर्ल्डवाइड 450 करोड़ रुपये की कमाई की थी। गौरतलब है कि फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन’ को लोगों ने खूब पसंद किया था और दूसरे पार्ट के लिए उत्सुक हो रहे थे। अब फिल्म का दूसरा पार्ट ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ रिलीज होने वाला है तो फैंस काफी बेसब्र हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें :Bheed Box Office Collection: ‘भीड़’ को पहले दिन सिनेमाघरों में नहीं मिली ऑडियंस, महज इतने लाख हुई कमाई

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT