Categories: मनोरंजन

Pooja Bhatt Covid Positive : पूजा भट्ट भी कोरोना की चपेट में आई, ट्वीट कर दिया हेल्थ अपडेट

इंडिया न्यूज,(Pooja Bhatt is Covid-19 Positive): देश में एक बार फिर से कोरोनावायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में वेटरन एक्ट्रेस किरण खेर ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। वहीं, एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी कोविड-19 की चपेट में आ गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

फुली वैक्सीनेटेड होने के बावजूद पूजा भट्ट को हुआ कोरोना

शुक्रवार की सुबह पूजा भट्ट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर खुद के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर ट्वीट में लिखा, और ठीक 3 साल बाद मेरा पहली बार कोरोना पॉजिटिव टेस्ट आया है। लोगों मास्क पहनों! कोविड अभी भी बहुत करीब है और फुली वैक्सीनेटेड होने के बावजूद आपको चपेट में ले सकता है। उम्मीद है कि मैं जल्द ही अपने पैरों पर वापस आऊंगी।”

महेश भट्ट की बेटी हैं पूजा भट्ट

पूजा भट्टी फिल्म मेकर महेश भट्ट की सबसे बड़ी बेटी हैं। उन्होंने 1989 में 17 साल की उम्र में अपने पिता के डायरेक्शन में बनी एक टीवी फिल्म ‘डैडी’ के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। आमिर खान के साथ पूजा की ‘दिल है कि मानता नहीं’ बड़ी हिट रही थी। यह फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी। पूजा ‘कजरारे’, ‘जिस्म 2’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी कर चुकी हैं। पूजा भट्ट आखिरी बार ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में सनी देओर, दुलकर सलमान और श्रेया धनवंतरी ने भी अहम रोल प्ले किया था। वह ओटीटी शो ‘बॉम्बे बेगम’ और ‘सड़क 2’ जैसी फिल्मों में भी नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें : Foreign investment : भारत में बढ़ रहा है विदेशी निवेश : केंद्र सरकार

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

3 hours ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

3 hours ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

4 hours ago