होम / Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने छेलो शो के लिए एक खास स्क्रीनिंग होस्ट की

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने छेलो शो के लिए एक खास स्क्रीनिंग होस्ट की

• LAST UPDATED : January 9, 2023

इंडिया न्यूज़,Priyanka Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भारत की तरफ से इस साल ऑस्कर में जाने वाली आधिकारिक फिल्म छेलो शो के लिए लॉस एंजलिस में स्क्रीनिंग होस्ट की। निर्देशक पान नलिन की गुजराती फिल्म छेलो शो वर्ष 2023 के लिए भारत की तरफ से दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो ऑस्कर में आधिकारिक तौर पर भेजी गई है। यह फिल्म बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म केटेगरी में शॉर्टलिस्ट भी हो चुकी है। अब छेलो शो को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खुशी जताई है।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की

Priyanka Chopra gave her reaction to the film Chhello Show, shared pictures  of the premiere - प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'छेल्लो शो को लेकर दिया अपना  रिएक्शन, शेयर की प्रीमियर की ...

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्क्रीनिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इनमें वह छेलो शो के प्रोड्यूसर डेविड दुबिंस्की और फिल्म की बाकी टीम के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने लॉस एंजिलस स्थित घर पर हुए इस स्क्रीनिंग की तस्वीरे शेयर करते हुए छेलो शो को लेकर खुशी जताई और फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, “मैं कम से कम उस इंडस्ट्री को सपोर्ट तो कर सकती हूं, जिसने मुझे अपने काम के बारे में वह सब सिखाया, जो मैं जानती हूं। मुझे भारतीय सिनेमा से आने वाली शानदार फिल्मों पर बहुत गर्व है। ‘छेल्लो शो’ इनमें से एक खास फिल्म है। गुड लक टीम! जाओ जीत लो।

यह भी पढ़ें : Nyasa Devgan reached Siddhivinayak temple: सिद्धिविनायक मंदिर में नजर आया न्यासा देवगन का सिंपल लुक

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox