Categories: मनोरंजन

Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका के जन्मदिन के अवसर पर जानिये कैसे हुई उनके फिल्मी करियर की शुरवात

इंडिया न्यूज, Bollywood News(Mumbai): ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। यह बर्थडे एक्ट्रेस का काफी खास होने वाला है क्योंकि अब उनकी लाइफ का निक के साथ-साथ बेटी मालती भी हिस्सा बन चुकी हैं। ये प्रियंका का पहला बर्थडे है जिसे वे अपनी बेटी मालती के साथ सेलिब्रेट करेंगी। प्रियंका के करियर की बात की जाए तो बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के बाद एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में भी अपना सिक्का चमकाया।

मिस वर्ल्ड से लेकर नेशनल अवार्ड्स तक प्रियंका ने कई सम्मान अपने नाम किए हैं। प्रियंका बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेसेज में से एक हैं। प्रियंका चोपड़ा को साल 2016 में पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। वो एक गायिका और फिल्म निर्माता भी हैं प्रोफेशनल फ्रंट के साथ साथ एक्ट्रेस के पर्सनल लाइफ के चर्चें भी काम नहीं हैं।

जमशेदपुर में हुआ था प्रियंका का जन्म

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 में जमशेदपुर में हुआ था। उनके माता का नाम मधु चोपड़ा और पिता का नाम अशोक चोपड़ा है। प्रियंका के माता-पिता आर्मी में डॉक्टर के पद पर काम कर चुके हैं। प्रियंका के छोटे भाई का नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है। प्रियंका की कजिन सिस्टर्स परीणिती चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा जो बॉलीवुड में एक्टिव हैं।

साल 2018 में प्रियंका ने की निक जोनास से शादी

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनास से शादी कर ली। हॉलीवुड में काम करते हुए दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। दोनों ने राजस्थान के जोधपुर के उम्मैद भवन में दिसंबर 2018 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी कर ली। साल 2022 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने।

यह भी पढ़ें: सोनम कपूर की गोद भराई की रस्म कराई गई रद्द, जानिये वजह

लामर्ट्स स्कूल बरेली से की थी प्रियंका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लामर्ट्स स्कूल से की और बरेली के सैंट मारिया गोरेटी कॉलेज से की। 13 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा अपनी आंटी के साथ आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई। वहां पढ़ाई के दौरान प्रियंका रंगभेद का शिकार हो गयी थी। तीन साल वहां पढ़ाई करने के बाद प्रियंका ने भारत वापस आकर बरेली के आर्मी स्कूल से आगे की पढ़ाई पूरी की। इस दौरान प्रियंका ने बरेली में ही ‘क्वीन’ सौंदर्य पृष्ठक जीता। इस समय उनके चाहने वालों की संख्या बहुत बढ़ गयी थी। इसके बाद उन्होंने खुद को घर में बंद कर लिया। लेकिन प्रियंका की मां ने उनकी कुछ तस्वीरें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड के लिए भेजी। इस तरह से उन्होंने मिस वर्ल्ड का हिस्सा बनकर साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया।

‘द हीरो’ से हुई थी प्रियंका की बॉलीवुड में एंट्री

प्रियंका चोपड़ा अपने पिता के साथ बहुत ही क्लोज थीं लेकिन साल 2013 में उनकी कैंसर से मृत्यु हो गई। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुवात की। इस फिल्म में वो लीड रोल में दिखाई दी। इस फिल्म में उनके अपोजिट सन्नी देओल थे। उस समय ये फिल्म ब्लॉक बस्टर साबित हुई। इसके बाद उनकी अगली फिल्म ‘अंदाज’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आईं। इस फिल्म के बाद उनका करियर चमक गया और उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में कीं।

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग मूवी

अगर प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो उनके पास हॉलीवुड फिल्में ‘एंडिंग थिंग्स’, ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ हैं। वह जल्द ही फरहान अख्तर की बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में दिखाई देने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ पितृत्व में कदम रखने के लिए उत्साहित होने का किया खुलासा

Connect With Us: Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

5 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

6 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

6 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

7 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

7 hours ago