होम / Priyanka Chopra daughter Malti Mary face revealed: प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया को दिखाया बेटी मालती मैरी का फेस, फैंस बोले- ‘बेहद क्यूट’

Priyanka Chopra daughter Malti Mary face revealed: प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया को दिखाया बेटी मालती मैरी का फेस, फैंस बोले- ‘बेहद क्यूट’

• LAST UPDATED : January 31, 2023

इंडिया न्यूज, (Priyanka Chopra daughter Malti Mary face revealed): ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा के फैन्स के लिए मंगलवार का दिन खुशी का पल लेकर आया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के चेहरे का खुलासा किया है। प्रियंका की बेबी मालती का क्यूट चेहरा देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। आलम यह है कि नन्ही राजकुमारी मालती मैरी चोपड़ा का क्यूट चेहरा देख फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं।

सोशल मीडिया पर छाई बेबी मालती मैरी चोपड़ा की पहली झलक

30 जनवरी को प्रियंका चोपड़ा अपने हसबैंड और हॉलीवुड सुपरस्टार निक जोनस और उनके भाईयों के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार इवेंट में नजर आई। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की लाड़ली मालती मैरी चोपड़ा के चेहरे की झलक फैंस को पहली बार देखने को मिली है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में प्रियंका स्टेज पर मौजूद निक जोनस के सामने बेबी मालती को गोद में उठाए हुए नजर आ रही हैं। जिसके चलते प्रियंका की बेटी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो पर फैंस काफी लाइक और कमेंट कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं बेबी मालती के फेस को देखने के बाद फैंस ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं।

चोपड़ा का फेस देख फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा का फेस को देखकर एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट कर लिखा है कि- अरे वाह बेबी मालती का चेहरा पहली बार दिखाई दिया, हाय नजर उतार लूं। मालती मैरी चोपड़ा जोनास अपने मम्मी-पापा के साथ एक इवेंट में पहुंचीं थी।

यह भी पढ़ें : Shiv Shastri Balboa Trailer Release: फिल्म ‘शिव शास्त्री बलबोआ’ का ट्रेलर रिलीज, अनुपम खेर और नीना गुप्ता के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिली

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox