Categories: मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की ब्लैक एंड व्हाइट Ruffled Gown में तस्वीरें खूब हो रही वायरल

इंडिया न्यूज, Bollywood News: इंटरनेशनल आइकॉन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा उन हसीनाओं में से एक हैं, जिनका फैशन और स्टाइल एकदम यूनिक है। वह खुद को इस तरह से स्टाइल करती है की सब उनको देख दीवाने हो जाते है प्रियंका के फैशन और स्टाइल की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत ज्यादा है। जब वह किसी इवेंट में बोल्ड आउटफिट पहनकर पहुंचती हैं, तो लोग उनका कॉन्फिडेंस लेवल देखते रह जाते हैं।

पेरिस के बुल्गारी इवेंट में प्रियंका चोपड़ा काफी बोल्ड लुक में दिखाई दी। वह इस इवेंट में ब्लैक एंड व्हाइट गाउन पहनकर पहुंचीं और हमेशा की तरह प्रियंका चोपड़ा का किलर लुक वहां मौजूद सभी मेहमानों का अटेंशन अपनी और ले रहा था। इस मशहूर जूलरी ब्रांड के कुल चार ब्रांड एंबेसडर हैं, जिनमें से एक भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हैं। प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही हैं।

ये भी पढ़े : Happy Birthday Shilpa Shetty: आज शिल्पा शेट्टी अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं, योग से रखती हैं अपनी बॉडी को एकदम फिट

Ruffled Gown में प्रियंका का किलर लुक

प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार की शाम को आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में रफल डिटेल्स वाला गाउन पहना हुआ था। प्रियंका चोपड़ा की इस गजब के आउटफिट में तस्वीरें और वीडियो फैन पेजों पर खूब शेयर किए जा रहे हैं। एक्ट्रेस फैंस की तरफ फ्लाइंग किसेज दे रही हैं और उनकी मुस्कुराहट फैंस को सुकून देने के लिए काफी है।

प्रियंका के डिजाइनर और स्टाइलिस्ट ने शेयर कीं तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा का ये आउटफिट लंदन के एक डिजाइनर रॉबर्ट वुन ने डिजाइन किया था जिन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस में तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। प्रियंका चोपड़ा को इस खास इवेंट के लिए तैयार किया था लॉ रोच ने और उन्होंने भी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

ये भी पढ़े : धमकियों के बीच सलमान खान ने बदला अपनी फिल्म का टाइटल, अब फिल्म इस नाम से होगी रिलीज

हॉट लुक फैंस द्वारा खूब किया जा रहा पसंद

फैंस के रिएक्शन की बात की जाए तो सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फोटोज देखकर फैंस क्रेजी हुए जा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘इसी को तो परफेक्शन कहते हैं।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वो क्वीन है।’ एक शख्स ने लिखा- तुम सर से पांव तक बला की खूबसूरत हो प्रियंका चोपड़ा।

लुक में लगाए चार चांद

इस लुक में चार चांद लगाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने गले में सिल्वर चोकर नेकलेस पहना हुआ था, जो एमराल्ड स्टोन्स से जड़ा था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स और स्टेटमेंट रिंग पहनी थी और बालों को सेंटर पार्टेड करते हुए मेसी बन में स्टाइल किया था। मेकअप के लिए विंग्ड आईलाइनर, सटल आई-शैडो, मस्कारा, ग्लौसी बेरी लिप्स, ब्लश्ड चीक्स, बीमिंग हाईलाइटर के साथ राउंड-ऑफ किया था।

ये भी पढ़े : शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जवान’ का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़, देखे वीडियो

Connect With Us : Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Sonipat Crime News : एसएसटी और पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी कई लाख की नकदी, आरोपियों को ऐसे पकड़ा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sonipat Crime News : हरियाणा में चुनावी माहौल पूरा गर्माया…

10 mins ago

Ambala Girls Student Missing : एक ही कक्षा की 4 बच्चियां हो गईं लापता, सनसनी, नहीं लगा सुराग

पूरे इलाके में है हड़कंप की स्थिति India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ambala Girls Student…

42 mins ago

Haryana Election 2024: ‘भूपेंद्र-दीपेंद्र हुड्डा सेटिंग करने वाले ‘, किरण चौधरी ने कांग्रेस के काले कारनामों से उठाया पर्दा

Haryana Election 2024: 'भूपेंद्र-दीपेंद्र हुड्डा सेटिंग करने वाले ', किरण चौधरी ने कांग्रेस के काले…

54 mins ago

HCS Officer Arrests : रिश्वत मामले में महिला अधिकारी चल रही थी फरार, ACB ने दबोची, भेजा जेल

* मत्स्य विभाग के सेवादार से चार्जशीट से नाम हटाने के लिए मांगी थी 1…

1 hour ago

Vipul Goyal in Faridabad : भाजपा प्रत्याशी विपुल को अब इस समाज के लोगों ने दिया अपना समर्थन, जानें

ओल्ड फरीदाबाद में किया गया भव्य कार्यक्रम का आयोजन India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vipul…

2 hours ago