Categories: मनोरंजन

‘Love Again’ Trailer Release : प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ ट्रेलर रिलीज, निक जोनस का होगा कैमियो

इंडिया न्यूज,(Priyanka Chopra ‘Love Again’ Trailer Release): एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुकीं प्रियंका चोपड़ा इस समय हॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं। उनकी हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। प्रियंका चोपड़ा की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ हॉलीवुड एक्टर सैम ह्यूगन नजर आने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘लव अगेन’ में उनके पति और सिंगर निक जोनस का कैमियो है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया ‘लव अगेन’ का ट्रेलर

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फिल्म ‘लव अगेन’ का ट्रेलर शेयर किया है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि मीरा (प्रियंका चोपड़ा) अपने बॉयफ्रेंड की मौत के बाद जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रही है। वह पुराने नंबर पर संदेश भेजना जारी रखती है, जिसका उपयोग अब रॉब बर्न्स (सैम ह्यूगन) द्वारा किया जा रहा है। रॉब बर्न्स एक पत्रकार है जो मीरा की ईमानदारी और उसके संदेश से आकर्षित होता है और उसे मीरा से प्यार हो जाता है। इस तरह कहानी आगे बढ़ती है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा ‘हमने ये फिल्म बहुत ही मु्श्किल समय में बनाई है। ज्यादातर समय हम अपने परिवार से अलग रहे हैं, लेकिन सेट पर हर दिन बेहद की खास था। खासकर इस स्टारकास्ट के साथ।’

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म

जिम स्ट्रॉस के डायरेक्शन में बनी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और सैम ह्यूगन के अलावा हॉलीवुड सिंगर सेलीन डायोन भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ 2016 में आई जर्मन फिल्म ‘एसएमएस फॉर डिज’ पर आधारित है। प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो वह फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘जी ले जरा’ में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ काम करती नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें : Hardik-Natasha Wedding: हार्दिक पांड्या ने उदयपुर में नताशा के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवाज से की शादी, 2 साल का बेटा भी मौजूद

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Mohan Lal Badoli’s Big Statement : कांग्रेस को कुछ समय की खुशी, कल सुबह …; ये बोल गए मोहनलाल बडोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli's Big Statement : हरियाणा की राजनीति में अगले…

19 mins ago

Haryana CM Face: ‘…जो सीएम बनेगा उससे पूछिए’, चुनावी नतीजों से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान

Haryana CM Face: '...जो सीएम बनेगा उससे पूछिए', चुनावी नतीजों से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा…

27 mins ago

Haryana Jind News: युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की, फाइनेंसरों से था परेशान, मरने से पहले बनाई वीडियो

Haryana Jind News: युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की, फाइनेंसरों से था परेशान,…

1 hour ago

Haryana Exit Polls : करवट लेने जा रही प्रदेश की राजनीति, भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर टिकी सबकी निगाहें

प्रदेश में लहर- कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना पवन शर्मा, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana…

1 hour ago