होम / Priyanka Chopra returns to Mumbai : प्रियंका चोपड़ा निक जोनास और बेटी के साथ मुंबई लौटीं, निक जोनस की ज़ेरोक्स कॉपी हैं मालती

Priyanka Chopra returns to Mumbai : प्रियंका चोपड़ा निक जोनास और बेटी के साथ मुंबई लौटीं, निक जोनस की ज़ेरोक्स कॉपी हैं मालती

• LAST UPDATED : March 31, 2023

इंडिया न्यूज़,(Priyanka Chopra returns to Mumbai with Nick Jonas and daughter): आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा परिवार के साथ भारत आ गई हैं। शुक्रवार को उन्हें पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कपल की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। खास बात यह है कि पहली बार प्रियंका और निक ने सार्वजनिक तौर पर अपनी बेटी मालती का चेहरा दिखाया है।

पिता निक जोनस की तरह दिखती हैं मालती

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मालती अपने पापा निक जोनास की तरह ही दिख रही हैं। मालती एक तरह से अपने पापा निक की ज़ेरॉक्स कॉपी हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को गोद में लिए नजर आईं। इस दौरान वह पिंक कलर की ड्रेस में नजर आईं। वहीं, निक जोनस और मालती ग्रे आउटफिट में नजर आए। प्रियंका ने अपने पूरे परिवार के साथ पैपराजी के सामने पोज दिए और तस्वीरें भी क्लिक करवाईं।

जन्म के बाद पहली बार इंडिया आईं मालती

जन्म के बाद ये मालती मैरी चोपड़ा जोनास पहली बार भारत आई हैं। इससे पहले इसी साल जनवरी में लॉस एंजेलिस से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मालती का चेहरा दिखाया गया था। ज्ञात हो कि मालती का जन्म जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। बेटी के जन्म के बाद प्रियंका और निक अक्सर बेटी की तस्वीरें पोस्ट करते थे, लेकिन इमोजी के सहारे चेहरा छिपा लेते थे।

मालूम हो कि पिछले कुछ समय से आप पार्टी के विधायक राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की खबरें छाई हुई हैं। दोनों को साथ में कई बार स्पॉट किया गया है। हालांकि, राघव और परिणीति ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक चुप्पी साध रखी है।

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही रुसो ब्रदर्स की वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। सीरीज में उनकी जोड़ी रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आएगी। वहीं, प्रियंका चोपड़ा भी अंग्रेजी भाषा में बन रही ‘लव अगेन’ का हिस्सा हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी, जिसमें वह कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Song ‘Bathukamma’ Released: फिल्म किसी का भाई किसी की जान का नया गाना ‘बथुकम्मा’ रिलीज

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox