इंडिया न्यूज,(Priyanka Chopra shares the first look of ‘Citadel’): बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का फर्स्ट लुक जारी किया है। सीरीज में एक्ट्रेस एक जासूस की भूमिका निभा रही हैं। फर्स्ट लुक में प्रियंका रेड कलर की ड्रेस में एक्शन करती नजर आ रही हैं। उनके साथ रिचर्ड मैडेन, लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुकी भी हैं। आपको बता दें कि इसके पहले दो एपिसोड का प्रीमियर 28 अप्रैल को होगा।
प्रियंका चोपड़ा ने प्राइम वीडियो पर आने वाली इस सीरीज के फर्स्ट लुक की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन्हें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि, “सबसे पहले @citadelonprime @vanityfair #CitadelOnPrime के जरिए से देखें।” वहीं प्रियंका की इस पोस्ट पर ‘द व्हाइट टाइगर’ में उनके साथ नजर आए राजकुमार राव ने एक दिल वाली इमोजी बनाते हुए लिखा, “Awesomeeeee” वहीं एक्ट्रेस के फैंस कमेंट में लिख रहे हैं कि, ‘वो बहुत उत्साहित है।’ एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “प्रियंका हमेशा की तरह धमाल मचाने वाली हैं।”
बता दें कि इस सीरीज में प्रियंका चोपड़ा नादिया नाम की जासूस का किरदार निभा रही हैं। वहीं सामने आई इन तस्वीरों में से एक में वह एक्शन करती नजर आ रही थीं। वहीं दूसरी तरफ वह अपने रोमांस से फैंस का दिल धड़का रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका रेड ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं। वहीं, जानकारी के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा इस साल के अंत में सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ रोमांटिक कॉमेडी ‘लव अगेन’ में भी दिखाई देंगी। इसके साथ ही वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ भी काम करेंगी।
इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। जहां वो अक्सर फैंस के साथ अपनी बेटी मालती के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।
यह भी पढ़ें : Siddharth-Kiara at ShowSha Reel Awards : शोशा रील अवॉर्ड्स नाइट में छाए सिद्धार्थ-कियारा, कपल ने यूं जताया प्यार
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rao Inderjit Singh : हरियाणा में भाजपा ने बहुमत के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत जिला के सनौली खुर्द गांव में स्थित…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Independent MLAs : हरियाणा विधानसभा रिजल्ट ने इस बार सबको चौंका…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sirsa Court : सिरसा की सेशन कोर्ट ने अक्टूबर 2021 के…
जाट वोट में बंटवारा भी बना भाजपा की जीत का कारण राजपूत बाहुल्य गांवों में…
आदमपुर सीट पर 60 साल से था बिश्नोई परिवार का कब्जा नतीजों के बाद आज…