होम / ‘Citadel’ Trailer Released: प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का ट्रेलर रिलीज, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में ट्रेलर

‘Citadel’ Trailer Released: प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का ट्रेलर रिलीज, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में ट्रेलर

• LAST UPDATED : March 31, 2023

इंडिया न्यूज़,(Priyanka Chopra Web Series ‘Citadel’ Trailer Released): एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर चर्चा में हैं। जब से इस वेब सीरीज से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है लोग काफी एक्साइटेड हैं अब वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया गया है। ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा का एक्शन अवतार देखकर लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्पाई-ड्रामा वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का ट्रेलर शेयर किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया ‘सिटाडेल’ का ट्रेलर

https://www.instagram.com/reel/CqcIO2ggyr5/?utm_source=ig_web_copy_link

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अपकमिंग हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का ट्रेलर शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा ने वेब सीरीज का ट्रेलर पहले अंग्रेजी भाषा में और फिर हिंदी भाषा में शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में एक जासूस का किरदार निभा रही हैं। वेब सीरीज में प्रियंका चोपड़ा का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है और साथ ही उनका ग्लैमरस अंदाज भी देखने को मिला।

‘सिटाडेल’ का प्रीमियर

प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का प्रीमियर 28 अप्रैल को होगा। प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को रूसो ब्रदर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में उनके साथ रिचर्ड मैडेन और पेड्रो लिएंड्रो भी नजर आएंगे। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ 12 मई, 2023 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ हॉलीवुड एक्टर सैम ह्यूगन नजर आने वाले हैं। वहीं, उनके पति और सिंगर निक जोनास का फिल्म में कैमियो है। प्रियंका चोपड़ा की आने वाली बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो वह फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जी ले जरा’ में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ काम करती नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें : Priyanka Chopra returns to Mumbai : प्रियंका चोपड़ा निक जोनास और बेटी के साथ मुंबई लौटीं, निक जोनस की ज़ेरोक्स कॉपी हैं मालती

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox