Categories: मनोरंजन

Priyanka Chopra Sophie Turner photo: जोनास ब्रदर्स म्यूजिक कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा-सोफी टर्नर की तस्वीर

इंडिया न्यूज़,(Priyanka-Sophie photo at Jonas Brothers music concert): ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का प्रमोशन कर रही हैं। प्रियंका हाल ही में मुंबई में इसके प्रमोशन के बाद लंदन के लिए रवाना हुई थीं। प्रियंका अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ लंदन में हैं। ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन की व्यस्तता के बीच प्रियंका शुक्रवार को जोनास ब्रदर्स म्यूजिक कॉन्सर्ट में नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपनी भाभी सोफी टर्नर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

जोनास ब्रदर्स के म्यूजिक कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के फैन क्लब से इस फोटो को शेयर किया गया है। इसमें प्रियंका कलरफुल बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को एक तरफ बालों के साथ पेयर कर रखा है। वहीं सोफी येलो को-ऑर्ड आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। दोनों इस फोटो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं फैंस भी इस तस्वीर में पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के कॉन्सर्ट की कुछ फोटोज शेयर की थीं। उनके साथ इस शो के दौरान उनकी बेटी मालती मैरी और प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी उनके साथ शामिल हुईं। एक फोटो में निक स्टेज पर साउंड चेक के दौरान अपनी बेटी को हाथ में लिए नजर आए थे। फोटो शेयर करने के साथ प्रियंका ने लिखा था, ‘व्हाट अ नाइट।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर लाइव होगी। इसके अलावा वह जी ले जरा में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। उन्होंने इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ ‘राष्ट्राध्यक्षों’ की भी घोषणा की।उन्होंने इद्रिस एल्बा और जॉन सीना के साथ ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ का भी ऐलान किया था।

यह भी पढ़ें : Medical Health Checkup Camp: 409 लोगों ने उठाया निशुल्क मेडिकल स्वास्थ्य चेकअप कैंप का लाभ

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Ganaur Assembly Constituency : कुलदीप शर्मा के लिए बन चुका जबरदस्त माहौल, लोग बोले हुड्डा और कुलदीप शर्मा की जोड़ी तोड़ेगी जीत के सारे रिकॉर्ड

गनौर विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा के लिए जबरदस्त माहौल…

3 hours ago

Union Education Minister Dharmendra Pradhan ने कहा अनिल विज हमारे एक आइकन है, मैं विज से बहुत प्रभावित हूं

विज का प्रजातंत्र में प्रत्यक्ष रूप से प्रजा के पास जाकर बहुत ही विनम्रता के…

3 hours ago

CM Nayab Singh Saini ने एक्स हैंडल से कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता पर किया प्रहार

सीएम ने लिखा- दलितों को ये बताने की जरूरत नहीं कि कांग्रेस और हुड्डा का…

4 hours ago

BJP के लिए राहुल गांधी बहुत ही लकी, जानिए अनिल वीज ने ऐसा क्यों कहा 

कुमारी शैलजा को जातिसूचक शब्द कहे जाने का दुख हरियाणा के प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक…

4 hours ago

CM Nayab Saini : हुड्डा ने किसानों और दलितों का अपमान किया, 8 के बाद आईसीयू में चली जाएगी कांग्रेस पार्टी

हुड्डा ने विकास रोका, भ्रष्टाचार में डूबकर हरियाणा का भविष्य बर्बाद किया: मुख्यमंत्री नायब सिंह…

4 hours ago