होम / Pushpa The Rule Poster Out : अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा द रूल का पोस्टर शेयर किया, रौंगटे खड़े कर देगा ‘पुष्पा भाऊ’ ये खतरनाक लुक

Pushpa The Rule Poster Out : अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा द रूल का पोस्टर शेयर किया, रौंगटे खड़े कर देगा ‘पुष्पा भाऊ’ ये खतरनाक लुक

• LAST UPDATED : April 7, 2023

इंडिया न्यूज़,(Pushpa The Rule Poster Out): साउथ सिनेमा के सुपरस्टार इन दिनों अपनी नई फिल्म पुष्पा: द रूल को लेकर बिजी हैं। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन से पहले फैन्स को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने फिल्म पुष्पा 2 का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। उनका ये लुक चर्चा का विषय बन गया है।

रौंगटे खड़े कर देगा अल्लू अर्जुन का लुक

https://www.instagram.com/p/CqvDs5uvFUM/?utm_source=ig_web_copy_link

अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को ‘पुष्पा: द रूल’ के पोस्टर की झलक दिखाई है, जिसमें उनका लुक रौंगटे खड़े कर देने वाला है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन साउथ इंडियन साड़ी में दिख रहे हैं। उनके गले में नींबू की माला है। एक्टर चूड़ियां, अंगूठी और कई सारे नेकलेस पहने हुए नजर आ रहे हैं। अल्लू ने कमर पर बेल्ट भी पहनी है, जो महिलाएं ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ पहनती हैं।

अल्लू अर्जुन के अंदाज ने खींचा लोगों का ध्यान

पोस्टर में अल्लू अर्जुन के मल्टी कलर मेकअप ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। माथे पर एक बिंदी है, जो शिव के तीसरे नेत्र की तरह दिखाई देती है। हाथ में बंदूक लिए अल्लू अर्जुन का ये लुक बेहद डरावना है। ‘पुष्पा: द रूल’ के इस पोस्टर को देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं और कमेंट सेक्शन में रिएक्शंस दे रहे हैं। मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के बर्थडे से एक दिन पहले ‘पुष्पा 2’ से एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

बड़े स्तर पर बनी ‘पुष्पा: द रूल’

गौरतलब है कि ‘पुष्पा द राइज’ दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। इसमें अल्लू अर्जुन ने चंदन तस्कर पुष्पा का किरदार निभाया था। रश्मिका मंदाना के साथ अल्लू अर्जुन की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। मेकर्स ने इस बार ‘पुष्पा 2’ को बड़े लेवल पर बनाया है। ‘पुष्पा द राइज’ ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। अब देखना होगा कि ‘पुष्पा: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है।

यह भी पढ़ें : Neha Marda gave birth to a daughter: ‘बालिका वधू’ फेम टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने बेटी को जन्म दिया

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT