Categories: मनोरंजन

Radhika Merchant Mehendi Ceremony: राधिका मर्चेंट की प्री-इंगेजमेंट मेहंदी सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें

इंडिया न्यूज,(Radhika Merchant Mehendi Ceremony): मुकेश और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने हाल ही में अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से सगाई की है। अनंत और राधिका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन से जुड़े कुछ फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। ये तस्वीरें राधिका मर्चेंट की प्री-इंगेजमेंट मेहंदी सेरेमनी की हैं, जिसमें वह पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

राधिका मर्चेंट ने मेंहदी सेरेमनी लुक

मेहंदी सेरेमनी में राधिका मर्चेंट ने पिंक कलर का हैवी लहंगा पहना हुआ था। साथ ही उनके गले में बड़ा-सा नेकलेस था। राधिका ने अपने बालों को बांधकर चोटी बनाई हुई थी, इसके साथ ही उनके माथे पर मांग टीका और कानों में बड़े-बड़े झुमके दिखाई दे रहे हैं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

इन तस्वीरों को नीता मुकेश अंबानी फैन पेज से शेयर किया गया है। राधिका की तस्वीरों के अलावा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राधिका मर्चेंट हाथों में मेहंदी रचाए हुए ‘घर मोरे परदेसिया’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

राजस्थान के मंदिर में हुई थी सगाई 

बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका से 29 दिसंबर, 2022 को सगाई की थी। उनकी सगाई राजस्थान के नाथद्वारा मंदिर में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। बता दें कि राधिका और अनंत बचपन के दोस्त हैं। राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन मर्चेंट गुजरात के कच्छ के रहने वाले हैं। वे ADF फूड्स लिमिटेड के नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर होने के साथ ही ‘एन्कोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी के CEO और वाइस चेयरमैन भी हैं।

यह भी पढ़ें : Shivangi Joshi Latest Photoshoot : शिवांगी जोशी ने ब्रालेट स्टाइल ड्रेस में कराया फोटोशूट, फैंस हुए हैरान

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Jamaat e Islami: ‘जाटों के चक्कर में…’, कांग्रेस की हार पर मुस्लिम संगठन जमात-ए इस्लामी ने की आलोचना

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jamaat e Islami: जमात-ए-इस्लामी हिंद ने हाल ही में हरियाणा…

5 mins ago

Indian Railways : इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, एसी श्रेणी में ले जा सकेंगे सहायक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Indian Railways : सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि…

8 mins ago

Haryana New Goverment: हरियाणा में किस दिन होगा शपथ ग्रहण? हो गया तय, PM Modi भी होंगे शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। अब…

20 mins ago

Balraj Kundu: बंद करवा दी लड़कियों के लिए ये सेवा, चुनाव में हारने के बाद पूर्व विधायक का फैसला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Balraj Kundu: कुंडू ने हार के बाद अपने समर्थकों की…

35 mins ago

Bhupendra Hooda: भूपेंद्र सिंह हुड्डा से आखिर क्यों नाराज हैं कांग्रेस आलाकमान? बैठक में भी नहीं किया गया आमंत्रित

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के अंदरूनी रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं। कई नेता…

43 mins ago

Paddy Procurement : हरियाणा में अब तक इतने लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Paddy Procurement : हरियाणा में खरीफ विपणन सीजन 2024- 25…

46 mins ago