India News Haryana (इंडिया न्यूज),Raftaar Marriage: फैंस के दिलों में राज करने वाले रैपर रफ्तार दूसरी बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ये खबर थोड़ी हैरान करने वाली हैं लेकिन इस समय रफ्तार की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल रफ्तार ने तलाक के लगभग 5 साल बाद शादी रचाई। अपनी पहली पत्नी कोमल वोहरा से तलाक लेने के बाद फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा के साथ रफ्तारशादी के बंधन में बांध चुके हैं। वहीँ आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर उनकी शादी के तस्वीरें तेजी से वायरल भी हो रही हैं।
फेमस सिंगर रफ्तार ने पहली पत्नी कोमल वोहरा को तलाक देने के लगभग 5 साल बाद फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा के साथ साउथ इंडियन रीति रिवाज से शादी रचाई। वहीँ इनकी शादी की कुछ पीरी सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, इन तस्वीरों में रफ़्तार और मनराज जवंदा शादी के बंधन में बंधते नजर आ रहे हैं। उनकी शादी में उनके परिवार के लोग और करीबी नजर आ रहे हैं।फैंस उनकी यूं अचानक शादी को लेकर काफी हैरान हैं।
Mamta Kulkarni: महामंडलेश्वर बनते ही ममता कुलकर्णी को लगा बड़ा झटका, किन्नर अखाड़े ने छीना पद
जहाँ एक तरफ सोशल मीडिया पर इनकी शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहीं हैं तो वहीँ दूसरी तरफ रफ्तार या मनराज के ओर से उनकी शादी की तस्वीरें अभी तक शेयर नहीं की गई हैं। कहीं न कहीं उनके फैंस को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा कि रफ्तार ने दुबारा शादी कर ली है। फैंस अब भी ये जानने को बेताब हैं कि क्या सच में दोनों ने शादी कर ली है? उनकी शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर हड़कंप मचा दिया है।