होम / सगाई के बारे पूछे सवाल का परिणीति ने यह जवाब दिया

सगाई के बारे पूछे सवाल का परिणीति ने यह जवाब दिया

• LAST UPDATED : April 6, 2023

इंडिया न्यूज़, मुंबई (Raghav-Parineeti’s engagement) : इन दिनों आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं। दरअसल दोनों की जल्दी शादी करने की खबरें सामने आ रही है। इसी के बीच परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो बता रही हैं कि वह दिल्ली नहीं बल्कि लंदन जा रही हैं।

दरअसल बता दें, बीती रात बुधवार को परिणीति चोपड़ा लाल रंग के स्वेटर और ब्लैक पैंट में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। इस दौरान जब परिणीति से सवाल किया तो इसपर अभिनेत्री जवाब में कहती है कि। लंदन जा रही हूं। इसपर कुछ पपाराजी फिर सवाल करते हैं तो वह कहती हैं- ओहो, मैं आपको दिखाती हूं बोर्डिंग पास।

बता दें, परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनास के साथ भारत लौटी हैं। जिसके बाद से मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक परिणीति और राघव के एंगेजमेंट दिल्ली में की चर्चा तेज से होने लगी है। इसके साथ ही खबर आ रही है कि सगाई की ये रस्मे दिल्ली में होनी है, जहां परिणीति और राघव के परिवार के लोग और करीबी दोस्तों के शामिल होने की बातें कही गई थी।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags: