Categories: मनोरंजन

Rajkummar Rao New Film ‘Sri’: राजकुमार राव की नई फिल्म ‘श्री’, फिल्म में निभाएंगे ऐसा किरदार

इंडिया न्यूज,(Rajkummar Rao New Film ‘Sri’): बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अब फिल्मों के मामले में आयुष्मान खुराना की राह पर चल पड़े हैं। वह अपने करियर में हर तरह के किरदार निभा रहे हैं। अब राजकुमार ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम है श्री। इस फिल्म में अभिनेता एक अंधे व्यक्ति की भूमिका में नजर आएंगे। दरअसल, यह फिल्म मशहूर उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक है, जिसमें राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

सामने आया फिल्म का दिलचस्प टीजर

राजकुमार राव की फिल्म श्री का टीजर भी जारी कर दिया गया है, जिसमें एक्टर की सिर्फ उनकी आवाज सुनाई देती है। वह कहते हैं कि, ‘मैं अंधा जरूर हो लेकिन मैं देखा सकता हूं…सपने और मैं सपने बहुत बड़े देखता हूं’। इस मूवी में राजकुमार के अलावा अलाया फर्नीचरवाला और ज्योतिका जैसे सितारे नजर आएंगे। ये मूवी 15 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

आयुष्मान निभा चुके हैं अंधे शख्स का किरदार

इससे पहले आयुष्मान खुराना ने फिल्म अंधाधुन में एक अंधे व्यक्ति की भूमिका निभाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि उनकी एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई थी। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म अंधाधुन ने देश के साथ-साथ विदेशों में भी जबरदस्त कलेक्शन किया था। आयुष्मान खुराना के साथ-साथ तब्बू के काम को भी लोगों ने खूब सराहा।

राजकुमार राव की फिल्में

राजकुमार राव के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म मोनिका ओह माय डार्लिंग में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने लीड कैरेक्टर निभाया था। ये एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म थी, जिसका डायरेक्शन वसन बाला ने किया था। इसकी स्टारकास्ट में सिकंदर खेर और हुमा कुरैशी जैसे सितारे शामिल थे। वहीं, श्री फिल्म के अलावा राजकुमार राव के पास ‘भीड़’ भी है।

यह भी पढ़ें : Zeenat Aman digital debut : जीनत अमान ‘शोस्टॉपर’ बेव सीरीज से डिजिटल डेब्यू करेंगी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

7 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

8 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

8 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

9 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

9 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

9 hours ago