होम / Ranveer Deepika New House : रणवीर और दीपिका पादुकोण ने 119 करोड़ में खरीदा नया घर

Ranveer Deepika New House : रणवीर और दीपिका पादुकोण ने 119 करोड़ में खरीदा नया घर

• LAST UPDATED : December 7, 2022

इंडिया न्यूज, Bollywood (Ranveer Deepika New House) : बॉलीवुड कपल अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer singh) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) की जोड़ी काफी सफल साबित हो रही है और हाल ही में दोनों ने मिलकर मुंबई में अपना एक नया घर भी खरीदा है।

जल्द ही वे अपने इस नए घर में शिफ्ट होंगे जिसको लेकर दोनों में काफी एक्साइटमेंट भी देखी जा रही है। अब हाल ही में रणवीर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी पत्नी दीपिका काफी घरेलू नेचर की हैं और नए घर को काफी प्यार से सजा रही हैं। आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका ने जो नया घर लिया है उसकी कीमत 119 करोड़ रुपए है।

दोनों ने साथ मिलकर खरीदा है घर

वहीं अपने नए घर के बारे में मीडिया से रणवीर ने कहा कि दीपिका और मैंने अपना पहला नया घर एक साथ खरीदा है, शादी उपरांत मैं उनके घर पर ही रह रहा था लेकिन अब हमने नए घर में जल्द शिफ्त हो जाएंगे। नए घर के बारे में रणवीर ने यह भी बताया कि उक्त घर भागदौड़ और शौर के माहौल से दूए एक शांत और एकांत जगह पर है। मैं अपनी प्यारी वाइफ के साथ नए घर में क्वालिटी समय बिताना चाहता हूं।

2018 में हुई थी शादी

मालूम रहे कि दीपिका और रणवीर ने नवंबर-2018 में शादी की थी। दोनों ने 2012 में ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ फिल्म के बाद से ही एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों ने एक साथ कई फिल्में की हैं।

ये भी पढ़ें : Most Popular Female Star Award का खिताब इस बार साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के नाम

ये भी पढ़ें : Tiger 3 Movie Release Date : ‘टाइगर 3’ की रिलीज तिथि में बदलाव, अगले साल दिवाली पर देख सकेंगे मूवी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox