होम / रणवीर सिंह ने मुंबई में खरीदा 119 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है कीमत

रणवीर सिंह ने मुंबई में खरीदा 119 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है कीमत

• LAST UPDATED : July 11, 2022

इंडिया न्यूज, Bollywood News (Mumbai): बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले तो ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ में रणवीर सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे की वजह से छाए रहे। फिर उनका नाम ‘बिग बॉस ओटीटी’ को होस्ट करने के लिए सामने आया। फिर खबर सामने आई कि वह फिल्म ‘शक्तिमान’ में गंगाधर का रोल करते दिखाई देंगे रणबीर।

अब मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार रणवीर जल्दी ही शाहरुख खान के पड़ोसी बनने जा रहे हैं। एक्टर ने एक अपार्टमेंट खरीदा है जिसकी कीमत करीब 119 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जहां से समुद्र का नजारा साफ दिखाई देता है।

रणवीर के खरीदे हुए इस अपार्टमेंट का यह टाॅवर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट और शाहरुख खान के मन्नत बंगले के बीच में स्थित है। रणवीर ने यह घर एक फर्म ओह फाइव ओह मीडिया वर्क्स एलएलपी के माध्यम से खरीदा है। जिसके निदेशक रणवीर और उनके पिता जगजीत सुंदर सिंह भवनानी हैं। वहीं राजस्व विभाग को 7.13 करोड़ रूपये की स्टांप ड्यूटी अदा की गई है।

कैसा है रणवीर और दीपिका का नया आशियाना

रणवीर सिंह के घर में अभी कंस्ट्रक्शन है। सागर रेशमा रेजडेंशियल टावर की 16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं मंजिल पर अपार्टमेंट है। इसमें 11266 वर्ग फुट का कालीन एरिया है। जबकि 1300 वर्ग फुट की छत है। इसमें रणवीर के लिए 19 पार्किंग स्लॉट हैं। इसके लिए कंपनी ने 7 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। रणवीर सिंह से पहले ये घर ओह फाइव मीडिया वर्क्स एलएलपी के मीडियम से खरीदा है।

यह भी पढ़ें: Tehran First Look Teaser: जॉन अब्राहम ने शुरू की फिल्म ‘तेहरान’ की शूटिंग

महंगी प्रॉपर्टी के मालिक बने रणवीर सिंह

अगर प्रॉपर्टी रेट्स की बात की जाए तो उस एरिया में प्रति वर्ग फुट का रेट 1 लाख रुपए है। रणवीर ने इस घर को ओह फाइव मीडिया वर्क्स एलएलपी के जरिये खरीदा है, जिसमें खुद रणवीर और उनके पापा डायरेक्टर हैं। रणवीर ने इस घर के लिए राजस्व विभाग को 7.13 करोड़ की स्टांप ड्यूटी भी पे की है।

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म

एक्टर के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो हाल ही में रणवीर सिंह फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आए थे। साथ ही उनका बियर ग्रिल्स के साथ मैन वर्सेज वाइल्ड का एपिसोड भी हाल फिलहाल में ही स्ट्रीम हुआ है। एक्टर की अगली फिल्म रोहित शेट्टी की सर्कस होने वाली है। वहीं करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी जल्द ही रिलीज होगी। इस फिल्म का प्रमोशन उन्होंने कॉफी विद करण शो पर भी किया था।

यह भी पढ़ें: Laal Singh Chaddha: OTT पर आएगी आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म, जानिए रिलीज डेट

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox