होम / बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आज मना रहे अपना 37वां जन्मदिन, जानिए इनकी ज़िंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आज मना रहे अपना 37वां जन्मदिन, जानिए इनकी ज़िंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से

• LAST UPDATED : July 6, 2022

इंडिया न्यूज, Bollywood News (Mumbai): बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे है। रणवीर ने अपने फ़िल्मी करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में रणवीर सिंह को उनके ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से जाना जाता है। उन्होंने कई फिल्मों में अलग अलग किरदार में काम किया है। अभिनेता रणवीर सिंह ने हर किरदार में अपनी एक अलग पहचान छोड़ी है।

Happy Birthday Ranveer Singh

लेकिन रणवीर सिंह को भी फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने के लिए काफी संघर्ष करके यहाँ तक आना पड़ा है और उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए एक्स्ट्रा इनकम के लिए काम किया करते थे। आइए आज हम आपको उनकी ज़िंदगी से जुडी कई खास बातें बताते है।

फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले करते थे ये काम

रणवीर सिंह को फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाने के लिए स्ट्रगल करना पड़ा है। रणवीर को को उनके अलग हटकर अंदाज के लिए जाना जाता है और अपने इसी अंदाज की वजह से उनको कॉलेज में नहीं जाना जाता था। रणवीर ने पार्ट टाइम जॉब करने से लेकर बटर चिकन बनाने तक का काम किया है।

Happy Birthday Ranveer Singh

अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी बैचलर डिग्री के लिए अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। जानकारी के अनुसार उन्होंने इसी दौरान स्टारबक्स में पार्ट टाइम नौकरी की और इसके अलावा एक्स्ट्रा इनकम के लिए वह अपने कमरे में बटर चिकन बनाकर भी बेचा करते थे।

इतनी संपत्ति के मालिक है रणवीर 

How Much is the Net worth Of Ranveer Singh

दीपिका और रणवीर ने 2018 में शादी की थी। तब रणवीर की कुल संपत्ति 160.8 करोड़ रुपये थी। इस तरह यदि आज की तारीख में दोनों की संपत्ति  का अनुमान लगाया जाए तो यह 250-300 करोड़ रुपये के करीब होगी। बता दें कि कपल अरबों की संपत्ति के मालिक हैं। इतना ही नहीं, इस कपल के पास आलीशन घर से लेकर करोड़ों की लग्जरी गाड़ियों का काफिला भी है। रणवीर सिंह के पास कई बड़ी कंपनियों की महंगी गाड़ियां है जिनकी कीमत 3.4 करोड़ से शुरु होती है।

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox