Categories: मनोरंजन

Ranveer v/s wild Teaser: बेयर ग्रिल्स के शो में खतरनाक जानवरों का सामना करेंगे रणवीर सिंह, टीजर हुआ रिलीज

इंडिया न्यूज, Bollywood News: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अब बेयर ग्रिल्स के मश्हूर इंटरैक्टिव एडवेंचर शो मैन वर्सेज वाइल्ड में दिखाई देने वाले हैं। इससे पहले अजय देवगन, अक्षय कुमार और रजनीकांत भी बेयर ग्रिल्स का हिस्सा बन चुके हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इसका टीजर जारी किया है, जिसमें रणवीर सिंह पहाड़ों पर चढ़ते हुए और जंगल में भागते हुए नजर आ रहे हैं। टीजर में देखा जा सकता है कि जंगली भालू रणवीर के पीछे भागते हुए नज़र आ रहा है।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जंगल में मंगल!! इस शो का नाम है ‘Ranveer vs Wild’। नेटफ्लिक्स इंडिया ने आज इस शो का टीजर जारी किया है। बेयर ग्रिल्स के शो ‘Man vs Wild’ की तर्ज पर इस शो को बनाया गया है। ये शो 8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है।

नेटफ्लिक्स इंडिया और रणवीर सिंह ने शेयर किया टीजर

रणवीर सिंह अपने कपड़ों और मस्त अंदाज के लिए जाने जाते हैं, अब जंगल में खतरनाक जानवरों के बीच रणवीर का ये अंदाज पहली बार देखने को मिलने वाला है। हाल ही में रणवीर सिंह जयेशभाई जोरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में रणवीर गुजराती दिखाए गए हैं, जो शादी शुदा है और दूसरी बार बेटी के पिता बनने वाले हैं। लेकिन रूड़ीवादी सोच के पिता और मां के कारण उसे अपनी बच्ची को बचाने के लिए गर्भवती पत्नी के साथ भागना पड़ता है।रणवीर सिंह के बाकी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो फिलहाल रॉकी और रानी की प्रेम कहानी व सर्कस पर काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़े : Salman Khan Threat Case: मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के धमकी भरे पत्र को लेकर किया बड़ा खुलासा

बनिजय एशिया और द नेचुरल स्टूडियोज द्वारा निर्मित, ‘Ranveer vs Wild with Bear Grylls’ में दर्शकों को रणवीर के साथ उनकी यात्रा में शामिल होने, साहसिक कार्य में हर कदम चुनने और एक्शन का हिस्सा बनने का मौका भी मिलेगा।

नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट-कंटेंट मोनिका शेरगिल ने बताया, “नेटफ्लिक्स भारत का पहला इंटरैक्टिव एडवेंचर रियलिटी शो लेकर आया है, जो दुनिया भर के दर्शकों को रणवीर सिंह के साथ एक अनोखी यात्रा में शामिल होने का मौका देगा। हम दावे के साथ कह सकते हैं कि इस शो के माध्यम से रोमांच की सारी सीमाएं हम तोड़ देंगे।”

बनिजय एशिया के संस्थापक और सीईओ दीपक धर ने इस शो के बारे में बताते हुए कहा

वहीं बनिजय एशिया के संस्थापक और सीईओ दीपक धर ने कहा, “इस शो के माध्यम से हम इंटरेक्टिव रियलिटी टीवी शो का एक नया इतिहास लिखने जा रहे हैं। हम दुनिया भर में नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर्स को एक ऐसा अनुभव देना चाहते हैं, जो उन्होंने आज तक महसूस नहीं किया होगा। रणवीर सिंह और बेयर ग्रिल्स की इस पावर-पैक जोड़ी लोग कभी भूल नहीं पाएंगे।”

ये भी पढ़े : Shilpa Shetty Birthday Gift:पति संग शिल्पा शेट्टी ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया बर्थडे, खुद को गिफ्ट की लग्जरी वैनिटी वैन

Connect With Us : Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

3 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

4 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

5 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

5 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

6 hours ago