होम / MM Keeravani Receives Padma Shri award: नाटू नाटू सॉन्ग के लिए म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरवानी को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा

MM Keeravani Receives Padma Shri award: नाटू नाटू सॉन्ग के लिए म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरवानी को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा

• LAST UPDATED : April 5, 2023

इंडिया न्यूज़,(RRR music composer MM Keeravani Receives Padma Shri award): ऑस्कर 2023 में साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आर आर आर’ के सुपरहिट गाने ‘नाटू नाटू’ ने बाजी मारी। जिसके चलते ‘नाटू नाटू’ के संगीतकार एमएम कीरावनी ऑस्कर विजेता बन गए। अब कीरवानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आरआरआर के संगीतकार एमएम कीरवानी को बुधवार को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया है। एमएम कीरवानी को यह विशेष सम्मान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला है।

कीरवानी को मिला पद्म श्री अवॉर्ड

बुधवार को समाचार एजेंसी एनएनआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ‘आर आर आर’ के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग के लिए म्यूजिक कंपोजर एम एम कीरवानी को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। भारत की महामहिम यानी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कीरवानी को ये स्पेशल अवॉर्ड देती हुईं नजर आ रही हैं। एमएम कीरवानी के लिए व्यक्तिगत तौर पर ये बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

सोशल मीडिया पर कीरवानी के इस वीडियो काफी लाइक किया जा रहा है। साथ ही फैंस उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड हासिल करने पर बधाईयां दे रहे हैं। इससे पहले एमएम कीरवानी अकादमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स को भी जीत चुके हैं। ऐसे में ये साफ कहा सकता है कि कीरवानी के लिए ये साल काफी शानदार जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Raveena Tandon receives the Padma Shri Award: रवीना टंडन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT