इंडिया न्यूज़,(Saas Bahu Aur Flamingo Teaser Out): बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया वेब सीरीज सास बहू और फ्लेमिंगो से ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। कुछ दिनों पहले सीरीज का पोस्टर रिलीज किया गया था और अब टीजर लॉन्च किया गया है। यह एक थ्रिलर सीरीज है, जिसमें डिंपल के अलावा राधिका मदान और ईशा तलवार भी नजर आएंगी।
टीजर में देखा जा सकता है कि डिंपल कपाड़िया आरती करती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का टाइटल सॉन्ग सुनाई देता है। सीरीज के लीड कैरेक्टर्स काफी खुश लग रहे हैं। वे नाच रहे हैं और गा रहे हैं, लेकिन कुछ सेकेंड के बाद सबकुछ बदल जाता है। एक सीन में डिंपल कपाड़िया एक शख्स पर बंदूक तान देती है और फिर वायलेंस और जमकर खून-खराबा देखने को मिलता है। इस सीरीज में डिंपल एक खतरनाक सास के किरदार में नजर आएंगी।
इस वेब सीरीज़ का टीज़र वास्तव में उत्साह बढ़ाता है। एक सीन में राधिका मदान एक शख्स पर खतरनाक हथियार से हमला करती हैं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है।
‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ के टीजर को Maddock Films के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘चेतावनी: ये कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। कृपया ना देखें क्यों? क्योंकि…’ डिंपल कपाड़िया की ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 5 मई, 2023 से स्ट्रीम होगी। इसका डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया है।
बता दें कि डिंपल कपाड़िया ने इससे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान में काम किया था, जिसमें वह शाहरुख खान की बॉस बनी थीं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 1050 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। अब इस फिल्म को Amazon Prime Video पर स्ट्रीम कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Allu Arjun Pushpa 2 Fees: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ की फीस जानकर रह जाएंगे दंग, बने सबसे महंगे तेलुगू एक्टर
हर दिन आने वाली लगभग 30-35 प्रतिशत समस्याओं का मौके पर ही हो रहा समाधान…
अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…
हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…
28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा मुख्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Shakti Rani Sharma : गुरुवार देर सायं भाजपा विधायक दल…