इंडिया न्यूज,(Shahid Kapoor And Kriti Sanon Film First Look Poster Out): बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे शाहिद कपूर और कृति सेनन एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और दोनों का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। यह पहला मौका होगा जब शाहिद कपूर और कृति सेनन किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है। शाहिद कपूर और कृति सेनन के पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक लव स्टोरी फिल्म है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी जिक्र किया गया है। आइए जानते हैं शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म कब रिलीज होगी।
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर शाहिद कपूर और कृति सेनन की अनटाइटल्ड फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इस लव स्टोरी फिल्म से शाहिद कपूर और कृति सेनन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म के पोस्टर में आप देख सकते हैं कि शाहिद कपूर और कृति सेनन बाइक पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म का पोस्टर देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। शाहिद कपूर और कृति सेनन की यह फिल्म अक्टूबर, 2023 में रिलीज होगी।
शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतरेकर प्रोड्यूस करने वाले हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनॉन इस फिल्म के अलावा फिल्म ‘आदिपुरुष’, फिल्म ‘गणपथ-पार्ट 1’ और फिल्म ‘द क्रू’ में नजर आएंगी। वही पिछली बार फिल्म ‘शहजादा’ में नजर आई थीं। वहीं, शाहिद कपूर इस फिल्म के अलावा फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ में काम करते दिखाई देंगे। वह पिछली बार फिल्म ‘जर्सी’ में काम करते दिखाई दिए थे।
यह भी पढ़ें : Natasha Dalal Pregnant: क्या वरुण धवन की वाइफ नताशा प्रेग्नेंट हैं, क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुए कपल
हर दिन आने वाली लगभग 30-35 प्रतिशत समस्याओं का मौके पर ही हो रहा समाधान…
अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…
हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…
28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा मुख्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Shakti Rani Sharma : गुरुवार देर सायं भाजपा विधायक दल…