Categories: मनोरंजन

Shamshera Poster: ‘शमशेरा’ का पोस्टर हुआ लीक, खौफनाक लुक में नजर आए रणबीर कपूर

इंडिया न्यूज, Bollywood News(Mumbai) : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के पास एक के बाद कई फिल्मों के प्रोजेक्ट्स हैं। उनके फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते है। हाल में ही रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब सोशल मीडिया पर फिल्म शमशेरा से रणबीर का अनोखा लुक वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में रणबीर कपूर अलग और अनोखे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

इस पोस्टर को ऑफिसियल तरीके से रिलीज नहीं किया गया है, यह सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है और उनके फैंस इसकी एक झलक के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। किसी ने ट्विटर पर रणबीर का कैरेक्टर पोस्टर लीक कर दिया है।

शमशेरा में बिलकुल अलग अंदाज में दिखे रणबीर

इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा वाणी कपूर, संजय दत्त लीड रोल निभाते दिखाई देंगे। इस पोस्टर को देखकर फैंस रणबीर कपूर की खूब तारीफ कर रहे हैं। रणबीर इस फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई देंगे। फैंस को रणबीर का ये किलर लुक खूब भा रहा है। इससे पहले रणबीर ने ऐसी किसी फिल्म में काम नहीं किया है, तो जाहिर सी बात है कि फैंस उनके इस करैक्टर को लेकर काफी एक्साइटेड होंगे।

‘शमशेरा’ मूवी को आदित्य चोपड़ा ने किया प्रोड्यूस

करण मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘शमशेरा’ में रणबीर कपूर के अलावा संजय दत्त, वाणी कपूर, आशुतोष राणा, रोनित रॉय, सौरभ शुक्ला, त्रिधा चौधरी और आहाना कुमरा भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। बताया जा रहा है की फिल्म में रणबीर कपूर डकैत शमशेरा का किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म ‘शमशेरा’ को आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

यह भी पढ़ें: ‘चक दे इंडिया’ में महिला हॉकी टीम के कोच का रोल निभा चुके किंग खान अब महिला क्रिकेट टीम के मालिक बने

फैंस ने जमकर कर रहे तारीफ

इस पोस्टर में रणबीर कपूर को डकैत लुक में देखा जा रहा है। उनकी लंबी दाढ़ी, मूंछें और लहराते लंबे बाल। साथ ही उन्होंने फटे हुए और मटमैले से कपड़े पहने हुए हैं। रणबीर अपने सामने एक बड़ी-सी कुल्हाड़ी लिए किसी को गुस्से में देख रहे हैं। उनका ऐसा अवतार आपने पहले नहीं देखा होगा।

रणबीर कपूर अपकमिंग प्रोजेक्ट

अगर रणबीर के वर्क फ्रंट की बात कि जाए तो फिल्म ‘शमशेरा’ के अलावा फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ और लव रंजन की एक फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी इस साल 2022 में 9 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

हॉलीवुड फिल्म से हो रही तुलना

सोशल मीडिया पर शमशेरा में रणबीर कपूर के लुक को देखकर एक्टर और मेकर्स दोनों को ट्रोल किया जा रहा हैं। वायरल हुए पोस्टर के साथ कई मीम्स भी शेयर किये जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के लुक की तुलना हॉलीवुड की हिट फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ के पोस्टर से कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला के गाने ‘295’ ने ‘बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट’ में 154वें स्थान पर जगह बनाई, ‘लेजेंड कभी नहीं मरते’

Connect With Us : Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

3 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

4 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

5 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

5 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

6 hours ago