होम / Shivangi Joshi bought a new Mercedes Car: एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने खरीदी न्यू मर्सिडीज कार, इंस्टाग्राम पर दिखाई झलक

Shivangi Joshi bought a new Mercedes Car: एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने खरीदी न्यू मर्सिडीज कार, इंस्टाग्राम पर दिखाई झलक

• LAST UPDATED : January 18, 2023

इंडिया न्यूज,(Shivangi Joshi bought a brand new Mercedes Car): टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के लिए यह खुशी का समय है, क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने घर में एक शानदार कार खरीदी है। शिवांगी जोशी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आई थीं। इस शो से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली थी। अब शिवांगी टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने कार कलेक्शन में एक नई कार शामिल की है, जिसकी एक झलक एक्ट्रेस ने शेयर की है।

शिवांगी जोशी ने खरीदी नई कार

शिवांगी जोशी ने खुद को मर्सिडीज कार गिफ्ट की है। एक्ट्रेस ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी लग्जरी कार की एक झलक शेयर की है। हालांकि, एक्ट्रेस ने कार नहीं दिखाई है। कार को कपड़े से ढका गया है। इसे शेयर करते हुए शिवांगी ने हार्ट शेप और वन आई इमोजी बनाया है। इसके अलावा मर्सिडीज शोरूम से एक स्टोरी भी शेयर की गई है, जिसमें मर्सिडीज के कर्मचारी शिवांगी के मर्सिडीज ग्राहक बनने के बाद खास अंदाज में उनका स्वागत कर रहे हैं।

शिवांगी जोशी का टीवी करियर

 

शिवांगी जोशी के करियर में सबसे अहम रोल था ‘नायरा’ का। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा के रोल से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इस वजह से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। नायरा यानी शिवांगी जोशी और कार्तिक उर्फ मोहसिन खान की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया।इसके बाद वह टीवी शो ‘बालिका वधू 2’ में नजर आईं। इसके अलावा वह ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

इसके अलावा एक्ट्रेस ‘बेइंतहा’ और ‘बेगुसराय’ में भी दिखीं। वह कई म्यूजिक एल्बम्स में भी काम कर चुकी हैं। कुल मिलाकर शिवांगी जोशी कम समय में ही टीवी की दुनिया में छा गई हैं।

यह भी पढ़ें : Raveena Tandon reached Sai Baba temple : रवीना टंडन शिरडी के साईं बाबा मंदिर पहुंचीं, हाथ जोड़कर की प्रार्थना

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox