होम / Shivangi Joshi Latest Photoshoot : शिवांगी जोशी ने ब्रालेट स्टाइल ड्रेस में कराया फोटोशूट, फैंस हुए हैरान

Shivangi Joshi Latest Photoshoot : शिवांगी जोशी ने ब्रालेट स्टाइल ड्रेस में कराया फोटोशूट, फैंस हुए हैरान

• LAST UPDATED : January 17, 2023

इंडिया न्यूज,(Shivangi Joshi Latest Photoshoot): टीवी के जाने माने शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से नाम कमाने वाली एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को कौन नहीं जानता है। इस शो के जरिए उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। शिवांगी भले ही अब शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा यानी शिवांगी जोशी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर, उनके फैंस काफी हैरान हो रहे हैं।

नेट ड्रेस में शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी ने ब्रालेट और टाइट स्कर्ट पहनी हुई है और इसे नेट ड्रेस के साथ टीमअप किया है। एक्ट्रेस ने अपने बाल खुले रखे हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के मेकअप की बात करें तो उन्होंने न्यूड पिंक लिपस्टिक और नेचुरल मेकअप किया हुआ है शिवांगी ने स्मोकी आई मेकअप से अपनी आंखों को हाईलाइट किया। वह हर तस्वीर में कातिलाना पोज देती नजर आ रही हैं।

शिवांगी जोशी के वर्कफ्रंट की बात

शिवांगी जोशी के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल के बाद शिवांगी जोशी ‘बालिका वधू 2’ में नजर आईं थी। इसके बाद वो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आईं। इसके अलावा वो कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जोड़ी को लोगों ने ऑनस्क्रीन काफी पसंद किया था। अफवाह थी की दोनों एक दूसरे के साथ डेट कर रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ने के बाद दोनों एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आए थे। लेकिन रिलेशनशिप को लेकर दोनों में से किसी ने कुछ अभी तक नहीं बोला है।

यह भी पढ़ें : Basant Panachami 2023: जनवरी 2023 में बसंत पंचमी कब है? जानिए मां सरस्वती की पूजा का मुहूर्त और विधि

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox