मनोरंजन

Shraddha Kapoor New Car : जानिए श्रद्धा कपुर ने इतने करोड़ की खरीदी कार

India News (इंडिया न्यूज), Shraddha Kapoor New Car, मुंबई : दशहरा के दिन श्रद्धा कपूर ने स्वयं को एक बड़ा गिफ्ट किया है। जी हां श्रद्धा ने लैंबॉर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका कार खरीदी है जिसका भारत में मूल्य 4.04 करोड़ रुपए है। शोरूम Automobili Ardent India की एम्प्लॉई पूजा चौधरी ने एक पोस्ट में लिखा कि ये सचमुच एक शुभ दिन है। मुंबई में ये पहली बार है कि किसी नामचीन महिला ने इस शोरूम से यह कार खरीदी। श्रद्धा को इस बहुमूल्य कार को देने में काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। श्रद्धा के पास पहले से ही 80 लाख की ऑडी क्यू7, 2 करोड़ की बीएमडब्ल्यू 7 और 1 करोड़ से ज्यादा की कीमत की मर्सिडीज बेंज जीएलई भी है।

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि इस नई गाड़ी को लेकर श्रद्धा के घर में काफी खुशी है। कार के घर आने पर श्रद्धा ने उसकी पूजा भी की इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में श्रद्धा पूजा करते हुए, नारियल फोड़ते और अगरबत्ती दिखाते नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं पूजा के बाद उन्हें कार चलाते हुए भी देखा जा रहा है। इस कार की टॉप स्पीड की बात करें तो 325 kmph है।

इतने करोड़ की मालकिन हैं श्रद्धा

आपको बता दें कि श्रद्धा बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक है। वह एक फिल्म के लिए 5 करोड़ फीस लेती हैं। 26 फिल्मों का हिस्सा रहीं श्रद्धा की कुल नेट वर्थ 123 करोड़ रुपए है, बता दें कि श्रद्धा ने साल 2010 में अम्बिका हिंदुजा की फिल्म ‘तीन पत्ती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें बड़ी पहचान 2013 में मोहित सूरी की फिल्म ‘आशिकी 2’ से मिली थी।

यह भी पढ़ें : Three of Us : अविनाश अरुण धावरे की ‘थ्री ऑफ अस’ 3 नवंबर को होगी रिलीज

यह भी पढ़ें : Big Screen Survey : 90 प्रतिशत भारतीय बड़े पर्दे पर फिल्म देखना पसंद करते हैं: सर्वेक्षण

यह भी पढ़ें : Aamir Khan : बच्चे नहीं होते तो फिल्में छोड़ देता: आमिर खान

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

19 mins ago

Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता

उद्योगों का नियमितीकरण हमारी प्राथमिकता, व्यापारियों को मिलेगी सभी मूलभूत सुविधाएं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन से…

30 mins ago

Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : सीआईए टू पुलिस टीम ने पुलिस…

57 mins ago

Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Murder Accused Arrested : पानीपत जिला के थाना बापौली पुलिस ने खोजकीपुर…

1 hour ago

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

3 hours ago