इंडिया न्यूज, Pollywood News : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मशहूर सॉन्ग ‘295’ ने बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट में 154वीं पोजिशन हासिल की है। सिद्धू इस लिस्ट में जगह बनाने वाले पहले पंजाबी सिंगर बने हैं। यूट्यूब पर यह गाना तीसरे नंबर पर आ गया है। बता दें, पिछले महीने सिंगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू की भारत में अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। सिंगर की हत्या से उनके चाहनेवाले और करीबी बेहद मायूस हैं। सिंगर के फैंस उन्हें याद कर कह रहे हैं कि ‘लेजेंड कभी नहीं मरते’।
सॉन्ग रनिंग अप देट हिल है। हैरी स्टाइल्स, बैड बनी, लिजो, कैमिला कैबेलो, एड शीरन और जस्टिन बीबर भी बिलबोर्ड ग्लोबल 200 की लिस्ट में शामिल हैं। इस खबर के बाद सिद्धू के फैंस भावुक हो गए हैं।
सिद्धू ने ‘295’ सांग और इसका वीडियो जुलाई 2021 में रिलीज किया था। गाना यूट्यूब के अलावा म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘यूट्यूब म्यूजिक’ पर भी धूम मचा रहा है। यूट्यूब पर गाने ‘295’ को करीब 200 मिलियन लोग देख चुके हैं। यह ट्रैक ‘टॉप 100 म्यूजिक वीडियो ग्लोबल चार्ट’ पर तीसरे स्थान पर है।
यह भी पढ़ें: साई पल्लवी ने कश्मीरी पंडितों पर ऐसा क्या कहा कि छिड़ गया विवाद, बजरंग दल ने कहा- माफी मांगो
इस साल की शुरुवात में ही मूसेवाला की शादी होने वाली थी। तभी सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया। मूसेवाला ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर मानसा से विधानसभा चुनाव लड़ा। हालांकि मूसेवाला चुनाव हार गए।
इस खबर को वन डिजिटल एंटरटेनमेंट के सह-संस्थापक और सीओओ गुरप्रीत सिंह भसीन ने शेयर किया है, जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सूची से उनके नाम का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। सिंगर के फैन सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर कह रहे हैं कि ‘लेजेंड कभी नहीं मरते’।
इससे पहले, सिद्धू मूसेवाला ने बिलबोर्ड एक्सक्लूसिव, यूएस, भारतीय चार्ट, कनाडाई चार्ट में जगह बनाई।
यह भी पढ़ें: सिद्धू मूस वाला मर्डर केस में पुलिस ने चार शूटरों की पहचान की
10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…
मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results : हरियाणा विधान सभा चुनाव के परिणाम…
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…