होम / Sonam Kapoor Son Photo : सोनम कपूर का बेटा वायु 6 महीने का हो गया, एक्ट्रेस ने दिखाई बेटे की झलक

Sonam Kapoor Son Photo : सोनम कपूर का बेटा वायु 6 महीने का हो गया, एक्ट्रेस ने दिखाई बेटे की झलक

• LAST UPDATED : February 20, 2023

इंडिया न्यूज,(Sonam Kapoor son Vayu turns 6 months old): बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों फिल्मों से दूर अपनी फैमिली पर पूरा फोकस कर रही हैं। बेटे वायु कपूर आहूजा के जन्म के बाद सोनम कपूर मां बनने की जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस अपने बेटे के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हालांकि अब तक उन्होंने वायु का चेहरा नहीं दिखाया है। फिलहाल वायु 6 महीने के हो गए हैं और इस खास मौके पर सोनम कपूर ने बेटे की क्यूट फोटो वीडियो शेयर कर इमोशनल कर देने वाला पोस्ट किया है।

6 महीने के हुए सोनम कपूर के बेटे वायु

सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु कपूर अहूजा के 6 महीने के होने पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बेड पर खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में भी उनके फेस नहीं दिखाई दे रहा है। इसके साथ सोनम ने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे वायु के 6 महीने। दुनिया की सबसे अच्छी नौकरी। मेरी सबसे बड़ी दुआ। लव यू माय डार्लिंग बॉय। तुम्हारे पापा और मैं इससे ज्यादा नहीं मांग सकते थे।’

सोनम कपूर जल्द ही फिल्मों में वापसी करेंगी

बता दें, सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी। वायु का जन्म 20 अप्रैल 2022 को उनके घर हुआ था। आनंद आहूजा भी अपने बेटे की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि सोनम कपूर जल्द ही फिल्मों में वापसी करने की तैयारी कर रही हैं। वह फिलहाल किसी अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही हैं।

बता दें, सोनम कपूर आखिरी बार साल 2019 में ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आई थीं। इसके अलावा 2020 में उनका कैमियो रोल अनिल कपूर की फिल्म ‘एके वर्सेस एके’ में देखा गया था। सोनम के फैंस फिल्मी पर्दे पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Kiara-Sidharth Wedding Reception : मनीष मल्होत्रा ने शेयर की सिद्धार्थ-कियारा के वेडिंग रिसेप्शन की अनदेखी तस्वीरें

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox