होम / सोनम कपूर के बेबी शॉवर की तस्वीरें खूब हो रही वायरल

सोनम कपूर के बेबी शॉवर की तस्वीरें खूब हो रही वायरल

• LAST UPDATED : June 16, 2022

इंडिया न्यूज, Bollywood News (Mumbai): बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं नई-नई तस्वीरों के चलते वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा संग बेबीमून वेकेशन मनाकर घर वापिस लौट रही थी। इस बीच की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छायी हुई हैं। बेबीमून से लौटने के एक हफ्ते बाद सोनम कपूर के बेबी शॉवर सेरेमनी का प्रोग्राम किया गया।

सोनम के लंदन वाले घर में बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया गया। सोनम कपूर की बहन रिया वहां मौजूद थीं और बेबी शॉवर की कई तस्वीरो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की जरिये शेयर की है।

सोनम कपूर की बेबी शॉवर की तस्वीरें हुईं वायरल

sonam kapoor

सोनम कपूर की बेबी शॉवर की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस इवेंट का आयोजन गार्डन में किया गया था। इस सेरेमनी में मेहमानों की पसंद-नापसंद का पूरा ख्याल रखा गया। नैपकिन से लेकर फूलों की सजावट और मेहमानों को दिए वाले तोहफे समेत एक-एक छोटी चीज को करीने से सजाया गया था। रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस बेबी शॉवर सेरेमनी की हर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। रिया ने एक नोट को भी शेयर किया है जिसमें मेहमानों के नाम के साथ-साथ हर एक डिटेल शेयर की गई है। रिया कपूर ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘कितना खूबसूरत बेबी शॉवर…।’

ये भी पढ़े : शाहरुख खान ने बेटे आर्यन को लेकर कहा, गुड बॉय बना तो घर से निकाल दूंगा

बढ़ गई सोनम के चेहरे की रंगत

बेबी शॉवर पार्टी के दौरान सोनम कपूर खूब धमाल मचाती हुई दिखाई दी। इस पार्टी से उनकी कई तस्वीरें सामने आई जिनमें उनके चेहरे का ग्लो से उनकी ख़ुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस पार्टी में जाने-माने आर्टिस्ट लियो कल्याण भी शामिल हुए। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सेरेमनी में आए मेहमानोंं को खूब एंटरटेन किया। लियो ने सोनम कपूर के साथ कई तस्वीरें क्लिक करवाईं। सेरेमनी की कई तस्वीरों को लियो ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

ये भी पढ़े : लंदन की गलियों में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी सोनम कपूर, ट्रोलर्स खूब कर रहे ट्रोल

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox