Categories: मनोरंजन

The Kashmir Files In Oscar 2023: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई

इंडिया न्यूज,(The Kashmir Files In Oscar 2023): इस बार दुनिया के सबसे बड़े फिल्मी अवॉर्ड ऑस्कर में भारतीय सिनेमा की तूती बोलने वाली हैं। पिछले साल की सुपरहिट हिंदी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। साउथ के दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ और ‘छेल्लो शो’ के अलावा ‘द कश्मीर फिल्म’ भी ऑस्कर में धूम मचाने के लिए तैयार है। ऐसे में सामने आया है द कश्मीर फाइल्स फिल्म के विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन।

विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया

ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है। इस ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है कि बड़ी अनाउंसमेंट, फिल्म द कश्मीर फाइल्स को ऑस्कर 2023 की पहली लिस्ट में शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। ऑस्कर के लिए ये भारत की 5 फिल्मों में से एक है। मैं उन सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। भारतीय सिनेमा के लिए ये एक महान वर्ष है।’ इस तरह से अपनी फिल्म की इस बड़ी कामयाबी को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी खुशी जाहिर की है।

यह होना लाजमी भी है क्योंकि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने काफी विवाद भी खड़ा किया है, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को स्थापित करने वाले द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक के लिए वाकई यह गर्व का क्षण है। द कश्मीर फाइल्स को नामांकित नहीं किया गया था। तकनीकी रूप से आवेदन स्वीकार कर लिया गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि ये फिल्म अब ऑस्कर की रेस में एंट्री कर चुकी है। हालांकि इस मामले को लेकर आधिकारिक घोषणा 24 जनवरी को होगी।

ये फिल्म भी ऑस्कर की रेस में शामिल

विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ के अलावा बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़’ और साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ को भी ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया है। जबकि ‘आर आर आर’ और गुजराती फिल्म ‘छेल्लो शो’ इस मामले में पहले ही सफलता हासिल कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : Pathaan Trailer Released: इंतजार खत्म, रिलीज हुआ फिल्म ‘पठान’ का दमदार ट्रेलर

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Adampur Assembly : चुनावी दंगल में नौकरशाह से चित हुआ है बिश्नोई परिवार

दादा भजनलाल के बाद अब पोता भव्य बिश्नोई दूसरी बार आईएएस अफसर से हारा 2019…

6 hours ago

Dr. Archana Gupta : भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता को बधाई देने वालों का लगा तांता

कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत तथा कुशल नेतृत्व की वजह से जीते चुनाव : डॉ अर्चना…

7 hours ago

Uchana Assembly : बीरेंद्र परिवार को पांच साल तक रहेगी “मात्र 32 मतों से हार” की टीस

पांच साल तक बीरेंद्र सिंह परिवार को चुभेगा 32 वोटों से हार का दर्द पहली…

7 hours ago

Sharadiya Navratri की छठ पर कात्यायनी देवी के दर्शन को उमड़ी भीड़

श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा कर मांगी मन्नतें, मेले में श्रद्धालुओं ने की जमकर…

7 hours ago

Fast Track Court : 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को आजीवन कारावास

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला, एक लाख रुपये जुर्माना भी किया Fast Track Court…

7 hours ago