Categories: मनोरंजन

Happy Birthday Shilpa Shetty: आज शिल्पा शेट्टी अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं, योग से रखती हैं अपनी बॉडी को एकदम फिट

इंडिया न्यूज, Bollywood News: शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में अपने अभिनय से ही नहीं बल्कि अपनी फिटनेस और फैशन की वजह से जानी जाने वाली शिल्पा शेट्टी का आज जन्मदिन हैं। 08 जून 1975 को कर्नाटक के मैंगलोर शहर में जन्मी शिल्पा शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक छोटे से विज्ञापन से की थी।

इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने सेकंड लीड के तौर पर बॉलीवुड फिल्म में कदम रखा, आज शिल्पा शेट्टी का 47वां जन्मदिन हैं, इस उम्र में भी शिल्पा इतनी ज्यादा फिट और ग्लैमरस हैं कि वह अपनी आदाओं से अपने फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा देती हैं। आज शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुडी कुछ खास और दिलचस्प बातें।

शिल्पा शेट्टी के डाइट से जुडी कुछ बातें

शिल्पा शेट्टी हर दिन 1800 कैलोरी एनर्जी लेती हैं। वो अपने दिन की शुरुआत आंवला और एलोवेरा जूस से करती हैं। खाना बनाने के लिए वो ऑलिव ऑइल का उपयोग करती हैं। वो कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन युक्त आहार पर ज्यादा जोर देती हैं जैसे, ब्राउन ब्रेड, ब्राउन राइस, ब्राउन शुगर और ब्राउन पास्ता। वो साधारण चाय की बजाय ग्रीन टी लेती हैं और पैकेटबंद ड्रिंक और कोल्ड ड्रिंक से परहेज करती हैं।

अमेरिकन शो ‘बिग ब्रदर’ की विनर रह चुकी हैं शिल्पा शेट्टी

साल 2007 में शिल्पा शेट्टी ने अमेरिकन रिएलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ में हिस्सा लिया, जहां उन्हें रंगभेद का शिकार होना पड़ा। इसके बावजूद भी शिल्पा शेट्टी ने हार नहीं मानी और वह डट के खड़ीं रही। इस शो से शिल्पा शेट्टी ने सबका ध्यान अपनी और आकर्षित कर लिया । रंग-भेद का शिकार हुईं शिल्पा को न सिर्फ लोगों का साथ मिला बल्कि उन्होंने अमेरिकन शो जीतकर भारत का नाम भी रोशन किया।

ये भी पढ़े : धमकियों के बीच सलमान खान ने बदला अपनी फिल्म का टाइटल, अब फिल्म इस नाम से होगी रिलीज

फैशन में भी है सबसे आगे शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी की पतली कमर और उनके यूपी के ठुमके पर आज भी उनके फैन्स दिल हार जाते हैं। अपने स्टाइल की वजह से शिल्पा शेट्टी यंग एक्ट्रेसेस को भी मात देती हैं। इंडियन लुक हो या वेस्टर्न लुक वह अपने अंदाज और फैशन से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। शिल्पा शेट्टी के फिल्मी करियर की बात की जाए तो 13 साल बाद उन्होंने फिल्म ‘हंगामा’ से बॉलीवुड में वापसी की और अब वह जल्द ही फिल्म निकम्मा में नजर आने वाली हैं।

शिल्पा शेट्टी इस बात का पूरा ध्यान रखती हैं कि वो हमेशा हाइड्रेटेड रहें। इसके लिए वो दिन में आठ से नौ गिलास पानी भी पीती हैं। ड्रिंक्स में शिल्पा शेट्टी नींबू पानी, कोकोनट वॉटर लेना पसंद करती हैं।

ये भी पढ़े : शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जवान’ का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़, देखे वीडियो

Connect With Us : Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

8 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

9 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

9 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

9 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

10 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

10 hours ago