होम / सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन पर जानें कैसे तय किया सिंगर बनने तक का सफर

सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन पर जानें कैसे तय किया सिंगर बनने तक का सफर

• LAST UPDATED : June 11, 2022

इंडिया न्यूज, Bollywood News: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन के मौके पर आज उनके परिवार वालों से लेकर उनके सभी चाहने वालों के लिए यह दिन बेहद दुख वाला हैं 29 मई को उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। भले ही आज सिंगर सिद्धू मूसेवाला हमारे बीच नहीं रहें मगर उनकी यादें आज भी हम सभी के दिलों में जिन्दा हैं।

अगर आज सिंगर हमारे बीच होते तो 29वां जन्मदिन मना रहे होते। मगर इस दुख्द घटना ने सब कुछ बदल कर रख दिया। आज उनके जन्मदिन के मौके पर देश-विदेश में उनके फैंस उनको याद कर रहे हैं। उनके गानों ने लोगों के दिलों में जो अपनी जगह बनाई है वो हजारों सालों तक जिंदा रहेगी। आज सिंगर के जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन के कुछ खास पलों के बारे में और उनको याद करते हैं।

शुभदीप सिंह से कैसे बने सिद्धू मूसेवाला

Happy birthday legend: From Sidhu Moosewala's priceless bond with family,  to mastery in his art, fans

आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को मानसा जिले के मूसा गांव में हुआ था, सिंगर का पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। इसलिए उन्हें सिद्धू मूसेवाला के तौर पर मान और नाम दोनों मिला तब से लोग उन्हें सिद्धू मूसेवाला कहने लगे। सिद्धू मूसेवाला ने अपने गानों से सभी के दिलों को जीत लिया और सभी की धड़कनों में बस गये।

ये भी पढ़े : कंगना रनौत ने मनाली में परिवार संग बिताया क्वालिटी टाइम, शेयर की तस्वीरें

सिद्धू मूसे वाले का करियर

सिद्धू मूसेवाला ने सिंगर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ‘जी वेगन’ से की। अपने गानों की बदौलत उन्होंने काफी नाम और प्यार हासिल किया। साल 2020 में उन्हें द गार्जियन द्वारा 50 नए कलाकारों में नॉमिनेट किया गया। “निंजा लाइसेंस” गीत से सिंगर ने अपने करियर की शुरुआत की, अपने गानों को लेकर अक्सर सिद्धू मूसेवाला विवादों से घिरे रहते थे। सिद्धू मूसेवाला के गाने ‘संजू’ की वजह से जुलाई 2020 में विवाद खड़ा हो गया था।

यह गाना एके-47 फायरिंग मामले में सिद्धू मूसेवाला को जमानत मिलने के बाद रिलीज हुआ था, उन्होंने सोशल मीडिया पर रिलीज हुए गाने में अपनी तुलना अभिनेता संजय दत्त से की थी। साल 2020 में पखियां-2 गीत में युवाओं को भड़काने का आरोप लगा। साल 2022 में कांग्रेस ने मानसा से सिटिंग विधायक नजर सिंह मनशाहिया का टिकट काटकर मूसेवाला पर भरोसा जताया था। इस चुनाव में मूसेवाला हार गए।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच जारी

गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई को गोली मार कर कर दी गई जिसकी जांच अभी भी चल रही है। हत्या केस के मामले में पुलिस ने मूसेवाला को गोली मारने वाले एक शूटर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला को गोली मारने वाले आठ शूटरों में से एक की गिरफ्तारी हो गयी है। बाकी की तालाश अभी चल रही हैं।

ये भी पढ़े : Ranveer v/s wild Teaser: बेयर ग्रिल्स के शो में खतरनाक जानवरों का सामना करेंगे रणवीर सिंह, टीजर हुआ रिलीज

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox