होम / सुशांत की मृत्यु को आज पूरे हुए दो साल, रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया याद

सुशांत की मृत्यु को आज पूरे हुए दो साल, रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया याद

• LAST UPDATED : June 14, 2022

इंडिया न्यूज, Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि एक इमोशन है। हालांकि सुशांत आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन सुशांत आज भी अपने लाखों फैंस के दिलों में बस्ते है। सुशांत बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक रहे हैं, जिन्होंने अपने शानदार लुक, एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। सुशांत ने अपने करिअर की शुरूआत 2008 में एक टेलीविजन शो किस देश में है मेरा दिल से की थी। हालाँकि, वह पवित्र रिश्ता में मानव के रूप में अपने प्रदर्शन के साथ एक घरेलू नाम बन गया। इसके बाद से सुशांत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में अपनी शुरूआत 2013 में रिलीज हुई ‘काई पो चे’ से की थी। इस फिल्म में सुशांत का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा था जिसके बाद वह प्रशंसकों के बीच तुरंत हिट हो गए। सुशांत ने अपने सात साल के करियर में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली थी। वह कई लोकप्रिय फिल्मों का हिस्सा भी रहे हैं उन्होंने अपने करिअर में कई हिट फिल्मे दे थी जिनको आज भी बहुत पसंद किया जाता है ।

आज के दिन सुशांत ने दुनिया को कहा था अलविदा

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 में मुम्बई के बांद्रा में स्थित उनके घर में मृत पाया गया। प्राथमिक सूचना के अनुसार उनके मृत्यु का कारण आत्महत्या बताया गया था। इनके मृत्यु के बाद इनके लाखों फैंस को बड़ा झटका लगा था। आज के दिन 14 जून 2022 को उनकी मृत्यु को दो साल हो गए है। लेकिन फैंस उनको आज भी स्क्रीन पर उनकी उपस्थिति को याद करते है। सुशांत सिंह द्वारा कई फिल्मों में निभाई गई भुमिका आज भी लोगों को उनको याद करने के लिए मजबूर कर देती है।

सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा के लिए हमारे दिल में ज़िंदा रहेगी। सुशांत ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मे दी है जैसे – PK, MS Dhoni: The Untold, Kedarnath, Chhichhore, Dil Bechara, आदि फिल्मे।

आज उनके दुर्भाग्यपूर्ण निधन के 2 साल हो गए हैं। रिया चक्रवर्ती ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सुशांत के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। देखिए

Two Years Completed Today For Sushant' Death

Two Years Completed Today For Sushant' Death

Two Years Completed Today For Sushant' Death

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व रक्तदान दिवस, जानिए इस साल की थीम

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox