मनोरंजन

Vijay Deverakonda Next movie: विजय देवरकोंडा ने शुरू की VD 12 की शूटिंग, सामने आईं मुहूर्त पूजा की तस्वीरें

India News (इंडिया न्यूज),Vijay Deverakonda Next Movie, मुंबई तेलुगु फिल्म अभिनेता विजय देवरकोंडा का बॉलीवुड डेब्यू फ्लॉप शो साबित हुआ। सुपरस्टार विजय देवरकोंडा को आखिरी बार अभिनेत्री अनन्या पांडे और निर्देशक पुरी जगन्नाध के साथ उनकी बहुप्रचारित फिल्म लाइगर के लिए सिनेमाघरों में देखा गया था। फिल्म भारी चर्चा के बीच रिलीज हुई थी। इसके बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल रही और शुरुआती नकारात्मक समीक्षाओं के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। इस फिल्म के फ्लॉप होते ही विजय देवरकोंडा का स्टारडम भी हिल गया और अब अभिनेता अपनी अगली फिल्मों पर ध्यान दे रहे हैं।

लाइगर के बाद इन फिल्मों में बिजी हैं विजय देवरकोंडा

लाइगर के बाद ही साउथ स्टार विजय देवरकोंडा ने अपनी अगली फिल्म खुशी की शूटिंग शुरू की थी। इस फिल्म में एक्टर के साथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके बाद एक्टर ने जर्सी फेम डायरेक्टर गौतम तिन्नूरी की अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। जिसे फिलहाल वीडी 12 कहा जा रहा है, क्योंकि यह फिल्म विजय देवरकोंडा के करियर की 12वीं फिल्म है।

शुरू हुई वीडी 12 शूटिंग, मुहूर्त पूजा की फोटोज आईं सामने

अब फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा ने अदाकारा श्रीलीला के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म को जर्सी निर्देशक गौतम तिन्नुरी डायरेक्ट करेंगे। जबकि, फिल्म को सितारा एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। इधर, इस फिल्म की हाल ही में हैदराबाद में मुहूर्त पूजा रखी गई। जहां फिल्म स्टा विजय देवरकोंडा व्हाइट प्रिंटेड कुर्ता पायजामा में पहुंचे थे। जबकि, अदाकारा श्रीलीला ने यैलो कलर के बेहद खूबसूरत सूट में इस फिल्म की मुहूर्त पूजा में हिस्सा लिया। इस पूजा सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। जिसे आप यहां देख सकते हैं।

इस दिन से शुरू होगी वीडी 12 की शूटिंग

निर्माताओं ने घोषणा की है कि विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री श्रीलीला की फिल्म जून 2023 से शुरू होगी। यह अभिनेत्री श्रीलीला की तीसरी तेलुगु फिल्म होगी। इससे पहले एक्ट्रेस को धमाका और पेली सेंडा जैसी तेलुगु फिल्मों में देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें : Dahaad Trailer Release: सोनाक्षी सिन्हा वेब डेब्यू के लिए तैयार, रिलीज हुआ दहाड़ का ट्रेलर

यह भी पढ़ें : Sheezan Khan Gets Permission: शीजान खान को कोर्ट से मिली विदेश जाने की इजाजत, खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा बनेंगे एक्टर

यह भी पढ़ें : Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection : पोन्नियिन सेलवन 2 कर रही धुंआधार कमाई, 5 दिन बाद फिल्म ने की इतनी कमाई

Connect With Us : Twitter, Facebook 

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Fraud in Jind : गूगल में रेटिंग देकर रुपए कमाने का झांसा…, और इतने लाख रुपए हड़प लिए

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fraud in Jind :जींद के मुआना गांव निवासी एक व्यक्ति…

15 mins ago

Anil Vij का विपक्ष पर तंज : कांग्रेस के मंथन में सिर्फ विष ही विष… 

किसानों को प्रणालीबद्ध तरीके से खाद मुहैया करवाया जा रहा  अंबाला से जल्द शुरू होगी…

29 mins ago

INLD के पास अब कहीं अपना अस्तित्व…, विधानसभा चुनाव में महज इतने मिले थे वोट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), INLD : हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और…

46 mins ago

Pipli Parakeet Center : पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा पहुंचे पिपली और…, यहां की व्यवस्थाओं को लेकर ये बोले

बोले- एक समय था जब हरियाणा के पर्यटन केंद्र प्रदेश में नंबर वन होते थे…

2 hours ago

Haryana Farmers News: किसानों की बढ़ती समस्याओं का हवाला देते हुए पूर्व विधायक ने CM को लिख डाला पत्र

हरियाणा नायब सरकार के आने के बाद हर क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास…

3 hours ago