होम / Anushka Sharma Virat Kohli Photo: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के साथ बीच पर शर्टलेस होकर ब्रेकफास्ट करते दिखे

Anushka Sharma Virat Kohli Photo: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के साथ बीच पर शर्टलेस होकर ब्रेकफास्ट करते दिखे

• LAST UPDATED : January 14, 2023

इंडिया न्यूज,(Anushka Sharma Virat Kohli Photo): बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली के साथ समय बिता रही हैं। विराट कोहली ने शनिवार को पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो पोस्ट की, जिसमें दोनों स्टार्स बीच पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। कपल की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिस पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

बीच पर ब्रेकफास्ट करते हुए दिखे विराट और अनुष्का

तस्वीर में देखा जा सकता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बीच पर नाश्ता करते नजर आ रहे हैं। विराट ऑरेंज कलर के शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथ में ग्लास पकड़ा हुआ है और कैमरे की तरफ देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा व्हाइट टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। दोनों पेड़ के नीचे खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा रहे हैं। टेबल पर बेबी सिपर भी दिख रहा है। इससे लग रहा है कि कपल की बेटी वामिका भी उनके साथ हैं, लेकिन फोटो में वह नजर नहीं आ रही हैं।

कपल पर फैंस ने खूब लुटाया प्यार

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की इस फोटो को महज 2 घंटे में तीन लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। यूजर्स में कमेंट सेक्शन मे कपल पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘दिन बना दिया यार’। दूसरे ने कमेंट किया, ‘खुशियों का डोज’। वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘कपल गोल्स’।

यह भी पढ़ें : Film Kuttey : अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ का पहले दिन का कलेक्शन, सिर्फ इतनी की कमाई

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox