मनोरंजन

Salman Khan : जब भी मैं और शाहरुख फिल्म में साथ आते हैं तो इतिहास बन जाता है: सलमान खान

India News (इंडिया न्यूज), Salman Khan, मुंबई : अभिनेता सलमान खान ने शाहरुख खान के साथ अपनी जोड़ी को ‘शोले’ की जय-वीरू की मशहूर जोड़ी जैसा बताते हुए कहा कि वे दोनों जब एक साथ फिल्म में आते हैं तो सिनेमाघर में उत्साह का माहौल होता है। सलमान खान के पिता सलीम खान और लेखक-गीतकार जावेद अख्तर द्वारा लिखी गई ‘शोले’ (1975) को सिनेमा में जय (अमिताभ बच्चन) और वीरू (धर्मेंद्र) जैसी दोस्ती के लिए भी जाना जाता है।

सलमान-शाहरुख दोनों का कॅरियर लगभग एक समय में शुरू हुआ

सलमान और शाहरुख दोनों का कॅरियर लगभग एक समय शुरू हुआ था। दोनों हाल में ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ में साथ में दिखे थे जिनमें ‘पठान’ में सलमान की और ‘टाइगर 3’ में शाहरुख की मेहमान भूमिका थी। सलमान ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘प्रशंसक ‘करन अर्जुन’ के समय से हमारा इतिहास जानते हैं। उन्होंने हमेशा हमें पसंद किया है। उनके प्रशंसकों की बड़ी संख्या है और मेरी भी। जब हम साथ में आते हैं तो सिनेमाघरों में उत्साह का माहौल होता है और फिल्म इतिहास बनाती है।’’

जल्द ‘वॉर’ में दिखाई देंगे एक साथ

उन्होंने कहा, ‘‘बड़ी अटकलें हैं कि कुछ लोग हमारी तुलना जय और वीरू से करते हैं। वह जय हैं और मैं वीरू हूं।’’ सलमान ने कहा कि दोनों साथ में होते हैं तो अच्छा वक्त बिताते हैं। दोनों अदाकार पेशेवर रूप से प्रतिद्वंद्वी, लेकिन अच्छे दोस्त रहे हैं। कुछ समय के लिए उनके रिश्तों में खटास की खबरें आई थीं लेकिन बाद में दोनों साथ में दिखने लगे। दोनों इस समय यशराज फिल्म्स की महत्वाकांक्षी ‘वॉर’ में दिखाई देंगे जिसमें ऋतिक रोशन भी होंगे।

दोनों एक-दूसरे की फिल्मों में अतिथि भूमिका निभाते रहे हैं। ‘कुछ कुछ होता है’ में शाहरुख मुख्य भूमिका में तो सलमान अतिथि किरदार में थे, वहीं ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ में इसके विपरीत समीकरण देखा गया। दोनों ने ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ में भी साथ में काम किया था। कुछ साल पहले सलमान ने ‘जीरो’ में छोटा सा किरदार अदा किया था तो शाहरुख ने ‘ट्यूबलाइट’ में संक्षिप्त भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें : Salaar Movie Trailer Release Date : फिल्म सालार का ट्रेलर 1 दिसंबर को रिलीज, आईमैक्स पर भी होगी रिलीज़

यह भी पढ़ें : kadak Singh Movie : पंकज त्रिपाठी अभिनीत ‘कड़क सिंह’ जी5 पर 8 दिसंबर को प्रदर्शित होगी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

15 mins ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

43 mins ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

60 mins ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

1 hour ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

2 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

2 hours ago