होम / Benefits of Mustard Oil : त्वचा से सेहत तक इन समस्याओं का पक्का इलाज है सरसों का तेल, तेल एक-फायदे अनेक

Benefits of Mustard Oil : त्वचा से सेहत तक इन समस्याओं का पक्का इलाज है सरसों का तेल, तेल एक-फायदे अनेक

BY: • LAST UPDATED : January 25, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Benefits of Mustard Oil : सभी घरों में सब्जी बनाते वक्त आमतौर पर सरसों का तेल इस्तेमाल किया जाता है। न केवल सब्जी बनाते वक्त बल्कि भारत में बनने वाले हजार किस्म के आचारों में भी इसका उपयोग किया जाता है। सरसों का तेल जहां आचार को एक अलग स्वाद देता है, वहीं यह आचार को लंबे समय तक ठीक रखने यानि खराब होने से बचाने में भी मदद करता है।

सरसों का तेल न केवल रसोई घर में बल्कि वर्षों से लोग इसे अपनी त्वचा के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। सर्दियों में सरसों का तेल जहां त्वचा की ड्राइनेस दूर करने में मदद करता है, वहीं बालों को भी लंबे और घने बनाने में आपकी मदद करता है। तो चलिए जानते हैं ढेरों फायदों वाले सरसों तेल के फायदे विस्तार से:-

भूख बढ़ाने में मददगार

सरसों के तेल में बनी सब्जी जहां स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है, वहीं यह आपकी भूख बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है। सालों से इस्तेमाल होने वाला सरसों का तेल बढ़ते बच्चों से लेकर बड़ती उम्र के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध होता है। मगर ध्यान रखें सरसों के तेल में सब्जी बनाते वक्त इसे पूरी तरह न जलने दें। जले हुए तेल में सब्जी बनाने से सब्जी के सभी पौष्टिक तत्व खत्म हो जाते हैं। यहां तक कि शोध के मुताबिक जले हुए तेल में बनी सब्जी खाने से आप कैंसर जैसी बीमारी की चपेट में भी आ सकते हैं।

Winter Diet: क्या आपने भी कभी खाया है काले गाजर का हलवा, लाल गाजर से भी ज्यादा होता है स्वादिष्ट, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

बॉडी मसाज

सर्दियों में सरसों का तेल शरीर को गर्माहट प्रदान करता है। जहां इसके सेवन से शरीर को अंदरुनी तौर पर गर्माहट मिलती है, वहीं इस तेल के साथ बॉडी की मसाज करने या फिर नहाने के बाद इसे शरीर पर लगाने से आपका शरीर बाहरी रूप से भी गर्म रहता है। साथ ही यह आपकी त्वचा को सॉफ्ट बनाए रखने में भी मदद करता है।

जोड़ों का दर्द

जिन बुजुर्गों को जोड़ों में दर्द की शिकायत हो, उन्हें हर रोज सरसों के तेल से अपने घुटनों और बाजुओं की मसाज करवानी चाहिए। इससे उनकी हड्डियों को मजबूती मिलेगी, साथ ही कड़कती ठंड में उन्हें बेहद राहत महसूस होगी।

Soaked Oats : रात में भिगाए हुए ओट्स हैं ज्यादा सेहतमंद, तेजी से घटेगा वजन और मिलेंगे न्यूट्रिएंट्स

दांत की समस्या

दांत में किसी तरह का दर्द होने पर सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांतों की मालिश करें। अगर बिना दर्द के भी हफ्ते में एक बार आप सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांतों की मसाज करते हैं तो आपके दांत लंबे समय तक स्ट्रांग और सफेद बने रहते हैं।

अस्थमा पेशेंट

अस्थमा के रोगियों के लिए सरसों का तेल रामबाण इलाज है। सरसों के तेल में मौजूद सेलेनियम अस्थमा रोगियों की छाती में किसी तरह की ब्लॉकेज नहीं होने देता, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।

चोट ठीक करने में मददगार

वहीं बच्चों को खेल-कूद के दौरान अक्सर चोट लग जाती है। कई बार चोट ठीक होने में काफी समय लगता है। ऐसे में नहाने से पहले चोट वाले स्थान पर सरसों का तेल लगाएं ताकि पानी से चोट का बचाव रहे। साथ ही चोट को जल्दी ठीक करने के लिए दिन में 1 से 2 बार सरसों का तेल जरुर लगाएं, इससे चोट जल्द ठीक होगी।

Multigrain Flour : स्वास्थ्य के लिए मल्टीग्रेन आटा किसी वरदान से कम नहीं, कई लाभ हैं इसमें छिपे

फटे होंठ

फटे होंठों को मुलायम बनाने के लिए सरसों का तेल इस्तेमाल करें। नहाने के बाद यदि आप 2 बूंद सरसों के तेल में 2 से 3 बूंदे पानी की मिलाकर अच्छे से मिक्स करके अपनी नाभि में लगाते हैं तो आपके होंठ कभी नहीं फटेंगे, साथ ही आप पेट संबंधित परेशानियों से हमेशा बचे रहेंगे। इसके अलावा आप चाहें तो सरसों के तेल से होंठे की मसाज भी कर सकते हैं।

झड़ते बाल, रुसी और फंगस

बालों से जुड़ी हर समस्या को दूर करने के लिए सरसों का तेल सबसे बेस्ट ऑप्शन है। सरसों का तेल हल्का गर्म करके हफ्ते में दो बार बालों की मसाज जरूर करें। आप चाहें तो रात को सोने से पहले तेल बालों में लगाएं और सुबह उठकर गुनगुने पानी के साथ बाल धो लें। बालों से जुड़ी हर तरह की समस्या दूर करने में सरसों का तेल एक बेहतरीन और आसान तरीका है। यदि आप रुटीन में सरसों का तेल बालों में लगाते हैं तो आपके बाल लंबे समय तक घने और काले बने रहेंगे।

नाखून

स्ट्रांग और शाइनी नाखून के लिए सरसों का तेल काफी फायदेमंद है। हफ्ते में एक बार नाखून काटने के बाद सरसों के तेल के साथ इनकी मसाज करें। तो ये थे सरसों तेल खाने और बॉडी पर लगाने के फायदे विस्तार से… आज से ही सरसों का तेल अपनी डाइट और डेली रुटीन में शामिल करें। अगर आपको रोजाना सरसों का तेल बॉडी पर लगाना नहीं पसंद तो कम से कम हफ्ते में एक बार छुट्टी वाले दिन इस तेल के साथ शरीर और बालों की मसाज जरुर करें।

Hemoglobin Deficiency : अगर आप भी रक्त की कमी से जूझ रहे तो ऐसे बढ़ाएं हीमोग्लोबिन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT