होम / Calcium Deficiency : कैल्शियम की कमी को पूरी करेंगी ये चीजें, जोड़ों का दर्द होगा दूर

Calcium Deficiency : कैल्शियम की कमी को पूरी करेंगी ये चीजें, जोड़ों का दर्द होगा दूर

• LAST UPDATED : August 21, 2024
  • हडि्डयों के कमजोर होने से जोड़ों में होने लगता है दर्द

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Calcium Deficiency : हडि्डयों के कमजोर होने से जोड़ों में दर्द होने लगता है। यह एक ऐसी समस्या है जो हर वक्त परेशान करती है। असहनीय दर्द के कारण न ही बैठते बनता है और न ही ढंग से खड़े हो पाते हैं। आजकल के दौर में दर्द की इस समस्या से बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चे और युवा भी परेशान हैं। खराब खान-पान के साथ व्यायाम न करना आदि कई ऐसे कारण हो सकते हैं जिनके वजह से हडि्डयां कमजोर होने लगती हैं।

खासकर सर्दियों के मौसम में हम अपने खान-पान का बिल्कुल ध्यान नहीं रख पाते, जिस वजह से कई तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं। हडि्डयों की मजबूती के लिए विटामिन डी बेहद जरूरी है। सर्दियों में शरीर में विटामिन डी की भी कमी होने लगती है। आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से आप जोड़ों में दर्द की समस्या से निजात पा सकते हैं।

Calcium Deficiency : आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में विस्तार से

सहजन- कैल्शियम से भरपूर सहजन जोड़ों के दर्द को दूर करने में बहुत मददगार है। आयुर्वेद में भी जोड़ों के दर्द के निवारण के लिए सहजन का उपयोग किया जाता है। सहजन में 92 तरह के मल्टीविटामिन्स, 46 तरह के एंटी आक्सीडेंट गुण, 36 तरह के दर्द निवारक और 18 तरह के एमिनो एसिड मिलते हैं। ऐसा माना जाता है कि मात्र 100 ग्राम सहजन में 5 ग्लास दूध के बराबर कैल्शियम होता है।

मशरूम- मशरूम कैल्शियम, फास्फोरस और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हडि्डयों के लिए बहुत जरूरी है। सर्दियों के मौसम में मशरूम का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

रागी- रागी एक तरह का नाज है जिसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शिययम पाया जाता है। आप रागी के आटे से बने रोटी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके आटे से बनी रोटियाें या पराठे के सेवन से आप कैल्शियम की कमी को दूर कर सकते हैं।

हरी बीन्स- हरी बीन्स में विटामिन ए, सी, के, फाइबर, फोलिक एसिड, फोलेट और पोटेशियम पाया जाता है। इसके अलावा हरी बीन्स में आयरन, जिंक और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सर्दियों में जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

संतरा- सर्दियों में सुबह के समय संतरे के जूस का सेवन हडि्डयों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। संतरा में पाए जाने वाले पोषक तत्व से शरीर फिट रहता है।

यह भी पढ़ें : Recipes For Diabetics : डायबिटीक पेशेंट के लिए तीन लाजवाब रेसिपीज़

Insomnia Disease : अनिद्रा रोग आज लगातार बढ़ता जा रहा, ये हैं लक्षण

Dr. Sheetal Singla on Health : वर्षा ऋतु में बढ़ते हैं वात विकार-खान-पान का रखें ख्याल

Foods That Give You Energy : क्या आपका खाना ही बना रहा आपको सुस्त तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox