होम / Old Diesel And Petrol Vehicles Banned : 10 वर्ष पुराने डीजल व 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहन अब पानीपत में नहीं कर सकेंगे प्रवेश 

Old Diesel And Petrol Vehicles Banned : 10 वर्ष पुराने डीजल व 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहन अब पानीपत में नहीं कर सकेंगे प्रवेश 

• LAST UPDATED : April 8, 2024
  • हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के वाहन चालकों को पानीपत या पानीपत से आगे दिल्ली जाने के लिए नई गाड़ियों का करना पड़ेगा इस्तेमाल
  • सरकार की पॉलिसी और निर्देशों के तहत पुलिस प्रशासन अब सख्ती से निपटेगा
India News (इंडिया न्यूज),Old Diesel And Petrol Vehicles Banned, पानीपत : हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के वाहन चालकों को पानीपत या पानीपत से आगे दिल्ली जाने के लिए नई गाड़ियों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के वाहन चालकों के लिए बुरी खबर सामने आ रही है कि अब 10 वर्ष पुराने डीजल वाहन व 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहन करनाल से आगे नहीं ले जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की पॉलिसी और निर्देशों के तहत पुलिस प्रशासन अब सख्ती से निपटेगा। इस बारे पानीपत के डीएसपी धर्मबीर खर्ब का कहना है कि पानीपत में पुराने वाहनों की एंट्री पर मनाही रहेगी।

 

करनाल तक सभी वाहन चल सकते हैं 

इतना ही नहीं अब पानीपत जिले के लोगों के लिए भी अब मुश्किलें बढ़ सकती हैं। डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने लोगों से आह्वान किया है कि 10 वर्ष पुराने डीजल वाहन और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाले वाहन सड़क पर लेकर न निकलें। उन्होंने बताया कि अब से पानीपत में पुराने वाहनों की एंट्री पर मनाही रहेगी। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल के लोग करनाल से होकर पानीपत से होते हुए दिल्ली में एंट्री करते हैं। इन राज्यों के लोगों को दिल्ली जाने के लिए नई गाड़ियों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। हालांकि करनाल तक सभी वाहन चल सकते हैं।

वाहनों को इंपाउंड किया जाएगा 

डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि यह आदेश ऊपर से आया है। उल्लेखनीय है कि जिला पानीपत दिल्ली एनसीआर में शामिल हो गया है। इसी कारण सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से भी समय-समय पर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि 10 और 15 साल पुराने वाहनों को सड़कों पर ना चलाएं। डीएसपी ने कहा कि अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उनके वाहनों को इंपाउंड किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Historical Bhadrakali Temple Kurukshetra : कुरूक्षेत्र के ऐतिहासिक भद्रकाली मंदिर से निकली शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

यह भी पढ़ें : Chief Minister Nayab Saini Sirsa Visit : श्री बाबा तारा जी कुटिया पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

यह भी पढ़ें : BJP Candidate And MP Dr. Arvind Sharma : रोहतक के महम में युवा किसानों ने किया सांसद डॉ. अरविन्द शर्मा का विरोध 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox