Others

kurukshetra: विशेषज्ञों ने सलाह ज्यादा बरसात भी नुकसानदायक है…

कुरुक्षेत्र/ राजीव अरोड़ा

कुरुक्षेत्र में सोमवार को अलसुबह से ही हो रही बरसात से धान उत्पादक किसानों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं सब्जी उत्पादकों को ज्यादा बरसात होने से नुकसान हो सकता है।

पानी कम होने के कारण कुछ किसानों ने अब तक धान रोपाई नही की थी जो कि अब अच्छे से रोपाई हो सकेगी। सोमवार दोपहर तक लगातार बरसात जारी रही और कुछ घंटों में ही लगभग 106 एमएम बरसात आंकी गई है। पूर्वानुमान के अनुसार 21 जुलाई तक बरसात यूहीं जारी रहने करी संभावना है। वहीं कृषि विशेषज्ञ डा. प्रद्युमन भटनागर का कहना है कि धान उत्पादक किसानों के लिए यह बरसात वरदान साबित होगी। वहीं डीएसआर विधि से लगाई गई धान की फसल का फूटाव का समय चल रहा है।

इसलिए यह बरसात धान उत्पादकों के लिए लाभदायक है। वहीं सब्जियों की फसल में ज्यादा बरसात नुकसान दायक साबित होगी। इस वक्त बेल वाली सब्जियां मिर्च, घीया, तोरी व बैंगन इस वक्त किसानों द्वारा उगाई गई है। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि इन फसलों से पानी निकाल दें।

haryanadesk

Share
Published by
haryanadesk

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago